प्रारंभिक शिक्षा विभाग: हमीरपुर जिले के 132 शिक्षकों को किया नियमित
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ने निदेशालय से प्राप्त आदेशों के अनुसार इन शिक्षकों को नियमित करते हुए संबंधित स्कूलों के मुख्याध्यापकों को इनके दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर आगामी रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने हमीरपुर जिले के अनुबंध के आधार पर सेवाएं दे रहे 132 शिक्षकों को दो साल का सेवाकाल पूरा होने पर आरएंडपी नियमों के तहत नियमित कर दिया है। इसमें 27 शास्त्री अध्यापक (सीएंडवी), 14 ड्राइंग मास्टर, 30 शारीरिक शिक्षक, 34 जेबीटी शिक्षक और 27 भाषा अध्यापक शामिल हैं। दो साल का सेवाकाल पूरा करने के बाद विभाग से इन्हें बड़ी सौगात मिली है। नियमित हुए शिक्षकों को अब अन्य नियमित शिक्षकों के बराबर वेतन और अन्य वित्तीय लाभ मिल सकेंगे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ने निदेशालय से प्राप्त आदेशों के अनुसार इन शिक्षकों को नियमित करते हुए संबंधित स्कूलों के मुख्याध्यापकों को इनके दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर आगामी रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर संजय कुमार ठाकुर ने बताया कि दो साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले शिक्षकों को नियमित किया गया है। इन शिक्षकों की नियुक्ति संबंधित स्कूलों के मुख्याध्यापकों और उपनिदेशक कार्यालय की ओर से गठित स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा के आधार पर की गई है। इन शिक्षकों की नियुक्तियां वर्ष 2018-19 के दौरान हुई थीं। निदेशालय ने कहा कि जिन शिक्षकों के खिलाफ पुलिस और न्यायालय में मामले विचाराधीन हैं, उनकी नियमितीकरण मामलों का निपटारा होने के बाद ही होगी।