फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Elementary Education Department: dismissed JBT teacher services reinstated in Hamirpur

प्रारंभिक शिक्षा विभाग: हमीरपुर में बर्खास्त जेबीटी शिक्षक बहाल

Fri, 24 Dec 2021 04:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Dec 2021 04:49 PM IST
सार

प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक संजय कुमार ठाकुर ने कहा कि बर्खास्त जेबीटी शिक्षक को फिलहाल बहाल कर दिया है। उच्च न्यायालय से अंतिम निर्णय के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Elementary Education Department: dismissed JBT teacher services reinstated in Hamirpur
प्रारंभिक शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने बर्खास्त जेबीटी शिक्षक की सेवाएं बहाल कर दी हैं। विभाग ने यह निर्णय हाईकोर्ट की ओर से स्टे पर लगाई रोक के बाद लिया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग उच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखेगा। अब हाईकोर्ट से मामले में अंतिम सुनवाई के बाद ही विभाग जेबीटी शिक्षक मामले में आगामी कार्रवाई करेगा। फिलहाल, तीन साल का अनुबंध कार्यकाल पूर्ण कर चुके इन शिक्षकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया रुक गई है।

विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने वर्ष 2018 में बैचवाइज अनुबंध के आधार पर तीन जेबीटी शिक्षकों की भर्तियां की थीं। जेबीटी, डीएलएड या ईटीटी समकक्ष व्यावसायिक योग्यता और 12वीं कक्षा में 50 फीसदी अंक, आरक्षित वर्ग के लिए 45 फीसदी अंकों की शर्त रखी थी, लेकिन विभाग ने जिन तीन सामान्य श्रेणी के शिक्षकों को नियुक्तियां दी थीं, उनमें एक ने दो वर्षीय प्री स्कूल टीचर एजूकेशन डिप्लोमा (एनटीटी) का कोर्स किया है। यह जेबीटी के समकक्ष नहीं है। यह योग्यता प्री नर्सरी कक्षाओं के लिए है।
विज्ञापन


दो अन्य शिक्षकों के 12वीं कक्षा में 40 और 42 फीसदी अंक हैं। तीन साल का अनुबंध पूरा होने के बाद विभाग ने शिक्षकों की नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू की तो इस कोताही सामने आई। साक्षात्कार लेने वाली स्क्रीनिंग कमेटी सदस्यों के खिलाफ भी विभागीय जांच बैठा दी गई है। निदेशालय ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से भी जवाब तलब किया है। पूछा है कि बिना जेबीटी डिप्लोमा किस आधार पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) का प्रमाण पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष दो जेबीटी शिक्षकों के नियमितीकरण के मामले में शिक्षा निदेशालय शिमला से क्लेरिफिकेशन मांगी गई है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक संजय कुमार ठाकुर ने कहा कि बर्खास्त जेबीटी शिक्षक को फिलहाल बहाल कर दिया है। उच्च न्यायालय से अंतिम निर्णय के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। शेष दो जेबीटी शिक्षकों के मामले में निदेशालय से क्लेरिफिकेशन मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed