{"_id":"62441b9a8f694b1a5b6538ff","slug":"electricity-wires-cables-pvc-pipe-for-electrical-wiring-price-increase-by-70-percent-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार गई महंगाई: सीमेंट, सरिया के बाद बिजली वायरिंग का सामान भी 70 फीसदी तक महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार गई महंगाई: सीमेंट, सरिया के बाद बिजली वायरिंग का सामान भी 70 फीसदी तक महंगा
Wed, 30 Mar 2022 02:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
गोविंद ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
गोविंद ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 30 Mar 2022 02:29 PM IST
सार
अंडरग्राउंड वायरिंग के प्रयोग में लाए जाने वाले दस फीट के पीवीसी पाइप का दाम 80 से बढ़कर 135 रुपये पहुंच गया है। 90 मीटर तार का बंडल 1490 के बजाय अब 1900 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महंगाई ने घर का निर्माण कार्य कर रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सीमेंट, सरिया और रेत-बजरी के बाद अब बिजली की वायरिंग का सामान भी 70 फीसदी तक महंगा हो गया है। चीन से कच्चा माल न आने और यूक्रेन में छिड़ी जंग के चलते कॉपर और प्लास्टिक के कच्चे माल पीवीसी दाने की कीमत बढ़ गई है। अंडरग्राउंड वायरिंग के प्रयोग में लाए जाने वाले 10 फीट के पीवीसी पाइप का दाम 80 से बढ़कर 135 रुपये पहुंच गया है। 90 मीटर तार का बंडल 1,490 के बजाय अब 1,900 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
मॉडलर/प्लास्टिक बोर्ड (जिसमें स्विच फिक्स होते हैं) की कीमत भी 20 फीसदी तक बढ़ गई है। इलेक्ट्रिशियन राकेश ठाकुर, धनदेव का कहना है कि वायरिंग का सामान महंगा हो गया है। पहले एक कमरे में पांच हजार रुपये में वायरिंग हो जाती थी। अब इसके लिए करीब दस हजार रुपये लग रहे हैं।
विज्ञापन
डडौर के नीरज ठाकुर का कहना है कि घर का निर्माण कार्य जारी है। बैंक से 10 लाख रुपये का कर्ज लिया है। निर्माण सामग्री महंगी होने से पहले ही बजट डगमगा गया है। बिजली का सामान भी महंगा हो गया है। अब और कर्ज लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मकान बनाना और महंगा हो गया है। पिछले दो महीने में सरिये के रेट ने करीब 2,000 रुपये की वृद्धि के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है। शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में सरिये के दाम जीएसटी जोड़कर 8,800 रुपये तक पहुंच गए हैं। सीमेंट के रेट भी 465 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति बैग हो गए हैं।
ये हैं दाम (रुपये में)
सामान पहले अब
तार 1 एमएम 990 1400
1.5 एमएम 1490 1900
2.5 एमएम 2200 2950
पीवीसी पाइप 10 फीट
पहले 80 अब 135
मॉडलर बोर्ड सामान्य
पहले 70 अब 92
400 रुपये बढ़ गई पंखे की कीमत
कॉपर और प्लास्टिक दाना के दाम बढ़ने का असर पंखों की कीमत पर भी पड़ा है। एक कंपनी का साधारण पंखा (सीलिंग फेन) जहां 1000 रुपये में मिलता था, अब वह 1400 रुपये में मिल रहा है। टेबल फेन भी 1000 के बजाय 1400 रुपये में मिल रहा है।