फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Electricity will be expensive in Himachal, preparations to impose covid cess

हिमाचल में महंगी होगी बिजली, कोविड सेस लगाने की तैयारी

Sat, 09 May 2020 09:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 May 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
Electricity will be expensive in Himachal, preparations to impose covid cess
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन का खामियाजा प्रदेश की जनता को अब महंगी बिजली दरें चुकाकर भुगतना होगा। मंत्रिमंडल बैठक में बिजली के विभिन्न स्लैब पर कोविड सेस लगाने को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। बिजली बोर्ड प्रबंधन से इस बाबत विस्तृत रिपोर्ट जल्द देने को कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि लाइफ लाइन कंज्यूमर स्लैब जो शून्य से 90 यूनिट तक का होता है, उस पर कोविड सेस नहीं लगेगा।

विज्ञापन


इसके बाद के स्लैब पर कुछ फीसदी का कोविड सेस लगाया जाएगा। इससे बिजली महंगी हो जाएगी। हालांकि, कोविड सेस कितने फीसदी लगेगा, इसको मंजूरी मंत्रिमंडल की आगामी बैठक में दी जाएगी। उधर, विद्युत नियामक आयोग भी प्रदेश में साल 2020-21 के लिए बिजली की दरों को तय करने में जुटा है। ऐसे में अगर बिजली की दरें भी बढ़ जाती है तो लाखों उपभोक्ताओं की जेब पर बहुत अधिक आर्थिक बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed