फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   electricity smart meters tender by himachal pradesh electricity board

Himachal: टेंडर आमंत्रित होते ही शुरू हुआ बिजली के स्मार्ट मीटरों का विरोध

Sat, 22 Apr 2023 11:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Apr 2023 11:31 AM IST
सार

बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा को भेजे पत्र में कर्मचारी यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 1903 करोड़ रुपये खर्च किया जाना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
electricity smart meters tender by himachal pradesh electricity board
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटरों के टेंडर आमंत्रित होते ही विरोध भी तेज हो गया है। बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन का कहना है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं और बिजली बोर्ड प्रबंधन के हित में नहीं है। यूनियन ने वर्ष 2017 में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुई इस योजना के फ्लॉप होने का भी हवाला दिया है। पीपीपी मोड पर स्मार्ट मीटर देने से बिजली बोर्ड के अस्तित्व पर खतरा मंडराने की बात कहते हुए इस संदर्भ में सरकार से दोबारा विचार करने की मांग की गई है।

विज्ञापन


बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा को भेजे पत्र में कर्मचारी यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 1903 करोड़ रुपये खर्च किया जाना प्रस्तावित है। बिजली बोर्ड पहले ही पायलट आधार पर वर्ष 2017 में स्मार्ट मीटरिंग के लिए 40 करोड़ से अधिक खर्च कर चुका है। काला अंब में शुरू हुई प्रायोगिक परियोजना विफल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पब्लिक प्राइवेट पार्टिसिपेशन पर स्मार्ट मीटरिंग प्रस्तावित है। इस स्थिति में बिजली खपत बिलिंग गतिविधियों को तीसरे पक्ष की ओर से किया जाएगा। इससे बोर्ड कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से सिस्टम को प्राइवेट हाथों को सौंपने के एक गुप्त उद्देश्य के तहत स्मार्ट मीटर लगवाए जा रहे हैं। इसके दूरगामी परिणाम बिजली उपभोक्ताओं के साथ-साथ राज्य के खिलाफ भी होंगे। बेहतर होता अगर यह स्मार्ट मीटर बोर्ड की ओर से आवश्यकतानुसार चरणबद्ध तरीके से लगाए जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed