देर रात घर जा रहे मां-बेटे पर गिरा बिजली का पोल, दोनों झुलसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में रामपुर के पास रविवार रात को बिजली का पोल गिरने के कारण करंट की चपेट में आने से मां और बेटा बुरी तरह से झुलस गए। गीता और उसके बेटे तनुज को गंभीर हालत में खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया और अब दोनों की जान खतरे से बाहर है।
गीता ने अमर उजाला को बताया कि वह और उसका बेटा तनुज रविवार रात को घर जा रहे थे। इस बीज जहां मकान के नीचे खुदाई हो रही है, वहां से जमीन खिसकने के बाद बिजली का पोल गिर गया। वह और उसका बेटा इसकी चपेट में आ गए।
करंट लगने के कारण वे काफी दूर तक गिर गए थे। पोल की तारों में करंट चल रहा था और कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। इससे पहले उसका बेटा करंट लगने के बाद मलबे के साथ सीधे नीचे नेशनल हाईवे पांच जा पहुंचा।
पुलिस ने दर्ज किया केस
गीता को पता ही नहीं चला कि कब उसे और उसके बेटे तनुज को खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। गीता ने कहा कि जिस मकान में वह रहती है, उसके नीचे पिछले दो माह से रात के समय एक भूमि मालिक की ओर से खुदाई करवाई जा रही है।
इस खुदाई से खतरा पैदा हो गया है। यह मामला जमीन के मालिक से कई बार उठाया गया। लेकिन उसने इस ओर ध्यान नहीं दिया। खुदाई के बाद रास्ता ध्वस्त हो गया है और कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है।
उधर, रामपुर के डीएसपी सोमदत्त ने कहा कि रामपुर थाना पुलिस ने भूमि मालिक के खिलाफ धारा आईपीसी 336 के तहत लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।