फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   electricity employee died on spot after fall from pole

स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करते पोल से गिरा विद्युत कर्मी, मौके पर मौत

Sat, 27 Oct 2018 05:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Updated Sat, 27 Oct 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
electricity employee died on spot after fall from pole

स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करते समय एक विद्युत कर्मी की पोल से गिरकर मौत हो गई। विद्युत कर्मी ददाहू बाजार में सीढ़ी पर चढ़कर स्ट्रीट लाइट को ठीक कर रहा था कि अचानक गिर गया। नीचे गिरते ही उसके सिर व नाक से खून बहना शुरू हो गया।

विज्ञापन


दूसरे कर्मियों की सहायता से उसे सिविल अस्पताल ददाहू ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मलगांव निवासी 54 वर्षीय मृतक परमानंद विद्युत उपमंडल ददाहू में वरिष्ठ सहायक लाइनमैन के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन


जिसको शनिवार की सुबह स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य सौंपा गया था। प्रथम दृष्टि में मौत का कारण सिर की चोट माना जा रहा है। सूचना मिलते ही रेणुका थाने के एसएचओ मानवेंद्र सिंह ठाकुर सहित विद्युत कर्मचारी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक परमानंद अपने पीछे अपनी पत्नी, दो बेटे व एक बेटी को छोड़ गया है। रेणुका पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज करने के उपरांत शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया। परमानंद शनिवार की सुबह करीब आठ बजे अपने घर से ड्यूटी के लिए निकला था।

ददाहू पहुंचने के बाद वह स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के कार्य में जुट गया। ददाहू के मुख्य बाजार में पुलिस सहायता कक्ष के समीप बने एक पोल पर स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय वह पोल से सड़क पर गिर गया। 

साथी की मौत से गमगीन हुआ संघ

electricity employee died on spot after fall from pole

सड़क पर गिरते ही उसके सिर पर गंभीर चोट आई। जिसके कारण उसने दम तोड़ दिया। जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को तहसीलदार ददाहू देवी सिंह कौशल ने 20 हजार, बिजली बोर्ड ने 35 हजार व ग्राम पंचायत ददाहू के उपप्रधान पंकज गर्ग ने 5 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की।

उधर, रेणुका थाने के एसएचओ मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि शरीर पर करंट लगने के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। मौत का कारण सीढ़ी से गिरकर हेड इंजरी माना जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विद्युत तकनीकी कर्मचारी की मौत से विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ में शोक की लहर है। संघ की ददाहू इकाई के प्रधान अनिल कुमार, महासचिव गीता राम, विष्णु कुमार शर्मा, दुर्गाराम व प्रसन्ना सिंह आदि तकनीकी कर्मचारियों ने इस हादसे पर गहरा दुख जाहिर किया है।

उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि परमानंद एक ईमानदार, मेहनती व निष्ठावान कर्मचारी था। जिसकी मौत से तकनीकी कर्मचारियों को गहरा झटका लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed