फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   electricity cut in dhali

ढली में बिजली कट से लोग परेशान

Sun, 01 Jun 2014 10:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 01 Jun 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
electricity cut in dhali

शिमला के उपनगर ढली में इन दिनों सुबह और शाम के समय बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। दिन में दो से तीन बार बिजली कट लगने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन


शनिवार को भी ढली व साथ लगते क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से दोपहर बाद तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ढली निवासी संजय बहल, विवेक ठाकुर, सुरेंद्र काल्टा, रणदीप चौहान और पवन शर्मा ने बताया कि रोजाना लग रहे बिजली कटों से लोगों सहित कारोबारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


सुबह के समय बिजली गुल होने के कारण स्कूली बच्चों और कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शाम के समय अंधेरा होते ही दोबारा बिजली कट लग जाता है।

समस्या को लेकर बिजली बोर्ड डिवीजन नंबर एक के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने बताया कि लाइन ब्रेक डाउन होने के कारण शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्लाई चेंज होने के कारण सुबह और शाम के समय ट्रिपिंग हो रही है। जल्द ही समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed