फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   electricity connections of 39 industrial unit cut off parwanoo solan

प्रदूषण फैलाने वाले 39 उद्योगों पर बड़ी कार्रवाई, विद्युत बोर्ड ने काटे बिजली कनेक्शन

Mon, 11 Dec 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Updated Mon, 11 Dec 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
electricity connections of 39 industrial unit cut off parwanoo solan

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद परवाणू के कुछ उद्योगों पर प्रदूषण फैलाने पर गाज गिरना शुरू हो गई है। इसी कड़ी में राज्य विद्युत बोर्ड ने प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर बड़ी कार्रवाई की की है।

विज्ञापन


 प्रदूषण फैलाने पर नौ उद्योगों की पहले ही बिजली काटी जा चुकी है। अब 39 और उद्योगों के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी हुए हैं। आगामी दिनों में 12 अन्य उद्योगों के भी बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी हो चुके हैं। इन पर रविवार को कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


इस कार्यवाही के बाद परवाणू के उद्योगपतियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदूषण और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का सही इंतजाम न होने से हाईकोर्ट नाराज है। इसके चलते प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर हाईकोर्ट सख्त कार्यवाही कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न केवल प्रदूषण बल्कि प्रापर्टी टैक्स जमा न करने वाले उद्योगों के भी बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक 48 उद्योगों के कनेक्शन बिजली बोर्ड के कर्मचारी काट चुके थे। इनमें 14 कनेक्शन प्रदूषण बोर्ड और 25 कनेक्शन नगर परिषद की सिफारिश पर कटे हैं। रविवार तक 12 और कनेक्शन काटे जाने हैं।

बफिंग करने वाले उद्योग आए निशाने पर 

electricity connections of 39 industrial unit cut off parwanoo solan

बिजली काटने के ज्यादातर मामले बफिंग उद्योग से जुड़े हैं। दरअसल परवाणू में आए ज्यादातर मामले चूल्हों में बफिंग करने वाले उद्योगों से जुड़े हैं। इन कंपनियों में सबसे ज्यादा प्रदूषण होता है

लेकिन पर्यावरण के मापदंडों का यह उद्योग जरा भी पालन नहीं करते। इसके चलते हाईकोर्ट के आदेशों के बाद प्रदूषण बोर्ड भी हरकत में आया है और बफिंग उद्योग से जुड़ी कंपनियों पर कार्यवाही कर रहा है।

जल्द काटे जाएंगे बाकी कनेक्शन भी : बोर्ड
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अशोक ठाकुर ने कहा कि प्रदूषण बोर्ड की सिफारिश पर 14 और नगर परिषद की सिफारिश पर 25 उद्योगों के कनेक्शन काटे गए हैं। इसके अलावा 12 अन्य उद्योगों के कनेक्शन भी कटे जाएंगे। बताया कि यह कार्रवाई जल्द ही अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed