फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   electricity connection plugged off of 31 industrial units in parwanoo

टैक्स न चुकाना 31 उद्योगों को पड़ा महंगा, विभाग ने की ये कार्रवाई

Tue, 12 Dec 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Updated Tue, 12 Dec 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
 electricity connection plugged off of 31 industrial units in parwanoo

औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में टैक्‍स की अदायगी न करना 31 उद्योगों को महंगा पड़ गया है। हिमुडा ने इन उद्योगों पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने हाईकोर्ट के आदेशों के अमल में ये कार्रवाई की जिससे उद्योगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


औद्योगिक शहर परवाणू में नगर परिषद को समय पर टैक्स न चुकाने वाले डिफाल्टर उद्योगों पर बिजली बोर्ड की कार्रवाई के बाद हिमुडा की भी गाज गिर गई। हिमुडा ने 37 डिफाल्टरों की लिस्ट पर कार्रवाई करते हुए 31 उद्योगों के पानी के कनेक्शन काट दिए। 
विज्ञापन


छह डिफाल्टर उद्योगों ने कार्रवाई से पहले ही अपना टैक्स चुका दिया।   शहर में समय पर टैक्स जमा न करवाने वाले डिफाल्टरों की सूची नगर परिषद परवाणू ने प्रदेश हाई कोर्ट में पेश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमुडा को मिली थी इतने उद्योगों की सूची

 electricity connection plugged off of 31 industrial units in parwanoo

इसके बाद इस मामले में हाई कोर्ट ने कड़ा संज्ञान लेते हुए ऐसे उद्योगों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी हुए थे। इसके बाद शहर में पानी की सप्लाई करने वाली हिमुडा को 37 डिफाल्टरों की लिस्ट मिली थी और तुरंत इन उद्योगों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी हुए थे। 

इसके बाद हिमुडा ने सोमवार को सुबह से ही अपनी कार्रवाई शुरू की और सभी उद्योगों के पानी के कनेक्शन काट दिए। इससे पूर्व बिजली बोर्ड ने उद्योगों की बिजली काट दी थी। 
 
परवाणू शहर में पर्यावरण के साथ खिलवाड़ और  समय पर टैक्स जमा न करने के मामले में अभी तक करीब 60 उद्योगों के बिजली के कनेक्शन भी काटे गए हैं। रविवार तक बिजली बोर्ड ने अपनी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 59 के कनेक्शन काटे थे। 

प्रशासनिक के आदेशों पर की कार्रवाई : ठाकुर  

 electricity connection plugged off of 31 industrial units in parwanoo

लेकिन एक उद्योग का पता न मिलने के कारण उस पर कार्रवाई नहीं हो सकी थी। इसके बाद सोमवार को बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने सुबह ही उद्योग को खोज कर उसके भी कनेक्शन काट दिए।

इससे पहले 9 उद्योगों पर पर्यावरण के साथ खिलवाड़, 14 चूल्हा उद्योग, शनिवार को समय पर टैक्स न जमा करने वाले 25 उद्योग और रविवार को 11 उद्योग शामिल हैं। हिमुडा के सहायक अभियंता राजेश ठाकुर ने बताया कि उन्हें 37 उद्योगों की सूची मिली थी।

इसमें से 31 उद्योगों के पानी के कनेक्शन काट दिए हैं। छह उद्योगों ने अपना टैक्स जमा करवा लिया है। इस कारण उनके कनेक्शन नहीं काटे हैं। यह कार्रवाई प्रशासनिक के आदेश पर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed