{"_id":"62e3dd517c60060af968cd28","slug":"electricity-board-employees-union-management-did-not-agree-to-demands-employees-will-protest-from-august-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electricity Board Employees: प्रबंधन ने नहीं मानी मांगें, तीन अगस्त से धरना देंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Electricity Board Employees: प्रबंधन ने नहीं मानी मांगें, तीन अगस्त से धरना देंगे कर्मचारी
Fri, 29 Jul 2022 06:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 Jul 2022 06:45 PM IST
सार
बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने बिजली बोर्ड प्रबंधन वर्ग पर यूनियन के साथ मानी हुई मांगों को लागू करने में की जा रही देरी पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने मांगों के पूरा नहीं होने पर तीन अगस्त से धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने बिजली बोर्ड प्रबंधन वर्ग पर यूनियन के साथ मानी हुई मांगों को लागू करने में की जा रही देरी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यूनियन की ओर से प्रबंधन वर्ग को मांगे पूरी करने को बहुत समय दे दिया गया है। लगातार हो रही देरी के कारण कर्मचारियों में आक्रोश पनप रहा है। ऐसे में यूनियन ने स्थगित किए गए आंदोलन को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
कुलदीप खरवाड़ा ने कहा कि प्रबंधन वर्ग ने यूनियन की मानी गई मांगो को लागू करने के लिए दो बार समय मांगा था।
यूनियन ने इन मांगों को लागू करने के लिए मांगे गए समय से भी ज्यादा समय दिया। इसके बावजूद प्रबंधन वर्ग इन्हें लागू करने में विफल रहा है। आठ जुलाई 2022 को हुई बैठक में जूनियर टीमेट, जूनियर हेल्पर का पदनाम टीमेट और हेल्पर करने पर सहमति बनी थी। इससे बोर्ड पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ भी पड़ रहा है लेकिन इस मांग को भी पूरा करने में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन वर्ग के आश्वासन पर यूनियन ने 18 जुलाई से बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला में निरंतर धरने पर बैठने के फैसले को स्थगित किया था। प्रबंधन वर्ग के उदासीन रवैये को देखते इस फैसले पर पुनर्विचार करते हुए यूनियन अब तीन अगस्त से कुमार हाउस से निरंतर धरना प्रदर्शन करेगी। पहले दिन नादौन इकाई के कर्मचारी धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन