फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Electricity Board did illegal construction near CM residence

Shimla News: बिजली बोर्ड ने सीएम आवास के पास ही कर दिया अवैध निर्माण

Wed, 24 Apr 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity Board did illegal construction near CM residence
नगर निगम ने दिए निर्माण ढहाने के आदेश
विज्ञापन

बिना मंजूरी बना दिया है इलेक्टि्रक वाहनों का चार्जिंग स्टेशन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में बिजली बोर्ड का बड़ा कारनामा सामने आया है। बोर्ड ने मुख्यमंत्री आवास के पास ही अवैध निर्माण कर दिया।
मालरोड पर हरे भरे इस क्षेत्र में निर्माण की मंजूरी लिए बिना ही लोहे का स्ट्रक्चर खड़ा कर एक पार्किंग तैयार कर दी। अब नगर निगम ने इसे गिराने के आदेश दिए हैं। नगर निगम के अनुसार यह क्षेत्र शहर के ग्रीन और हेरिटेज जोन में शामिल है। यहां हर तरह के निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए नगर निगम तथा स्टेट हेरिटेज कमेटी से अनुमति लेना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री आवास से करीब 50 मीटर दूरी पर बिजली बोर्ड का दफ्तर है। यहां पार्किंगनुमा लोहे का भारी भरकम ढांचा खड़ा किया है। नगर निगम को जैसे ही इसकी शिकायत मिली तो निगम वास्तुकार महबूब शेख ने एक टीम मौके पर भेजी। निगम के अनुसार पहले तो मौके पर मौजूद बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि यहां इलेक्टि्रक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। फिर जब निगम टीम ने निर्माण की अनुमति दिखाने को कहा तो बोर्ड के अधिकारी नहीं दिखा पाए। रिपोर्ट मिलने के बाद निगम प्रशासन ने बोर्ड को तुरंत इसे गिराने के आदेश दिए। बिजली बोर्ड ने भी अब इन आदेशों के बाद लाखों रुपये खर्च कर खड़ा किया यह ढांचा गिराना शुरू कर दिया है। बुधवार तक काफी ढांचा तोड़ दिया है।




सरकारी महकमे ही करने लगे अवैध निर्माण
राजधानी में अब सरकारी महकमे ही नियम कानून ताक पर रखकर अवैध निर्माण कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में सरकारी महकमे के अवैध निर्माण से जुड़ी यह पहली शिकायत है। निगम प्रशासन का कहना है कि नियम सबके लिए एक समान है। सभी को निर्माण की अनुमति लेना जरूरी है। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि बिजली बोर्ड ने बिना अनुमति लिए यह निर्माण कर दिया था जिसे तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article