फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Electrical workers climbed on trees harvested by bees

बिजली कर्मियों पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

Thu, 26 Jun 2014 12:05 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, ऊना
ब्यूराे/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 26 Jun 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
Electrical workers climbed on trees harvested by bees

बिजली लाइनों की मरम्मत करने गए कर्मचारियों पर मधुमक्खियों का पूरा झुंड टूट पड़ा। घटना क्षेत्र के कुठेड़ा खैरला की है। सभी कर्मचारी तारों के साथ लग रहे पेड़ों की टहनियां काट रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान मधुमक्खियों के छत्ते पर गलती से किसी ने प्रहार कर दिया। इससे छत्ते से उड़ी मधुमक्खियां सभी कर्मियों पर टूट पड़ी। इससे यहां अफरातफरी मच गई।

पेड़ों पर चढ़े कर्मचारियों ने ऊपर से छलांग मार दी। सभी कर्मचारी इधर से उधर दौड़ने लगे, लेकिन मधुमक्खियों ने इनकी पीछा नहीं छोड़ा। एक कर्मचारी को मधुमक्खियों ने बुरी तरह से काटा।
विज्ञापन


लाइनमैन केहर चंद को मधुमक्खियों ने बुरी तरह काट लिया। इन्हें फौरन अंब अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अंब अस्पताल में तैनात डा. पकंज शर्मा ने बताया कि एक विद्युत कर्मी के हालत को गंभीर देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed