फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Electric vehicle and drone repair courses 13 industrial training institutes of Himachal Pradesh.

ITI: आईटीआई में इलेक्ट्रिक व्हीकल और ड्रोन की मरम्मत करना सीखेंगे प्रशिक्षु

Sat, 29 Apr 2023 01:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Apr 2023 01:13 PM IST
सार

सरकारी संस्थानों में शीघ्र ही रोबोटिक्स, ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा, क्लाउड कंप्यूटिंग डाटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, इससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
Electric vehicle and drone repair courses 13 industrial training institutes of Himachal Pradesh.
ड्रोन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 13 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इलेक्ट्रिक व्हीकल और ड्रोन मरम्मत के कोर्स शुरू होंगे। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर के पाठ्यक्रम में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस डाटा साइंस) को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि छात्रों को रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, घुमारवीं, गरनोटा, नादौन, सुन्नी, शाहपुर, पालमपुर, शमशी, नाहन, जुब्बल, ऊना, पंडोगा, सुंदरनगर (विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए) और नालागढ़ में इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकेनिक, मेंटेनेंस मेकेनिक, सोलर तकनीशियन, ड्रोन तकनीशियन, मेकेट्रॉनिक्स और इंटरनेट ऑफ थिंग्स के कोर्स शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन


सरकारी संस्थानों में शीघ्र ही रोबोटिक्स, ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा, क्लाउड कंप्यूटिंग डाटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, इससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। विश्व बैंक की ओर से एसटीआरआईवीई परियोजना में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों अर्की, बगस्याड, बरठीं, भोरंज, बिलासपुर (महिला), दीगल, मंडी (महिला), नैहरनपुखर, नूरपुर, सलियाणा, शिमला और ऊना के बुनियादी ढांचे में भी सुधार किए जाने प्रस्तावित हैं। इसके अलावा इस परियोजना के तहत पांच औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों पपलोग, सुन्नी, धर्मशाला, बड़ोह और सुजानपुर में ऑन-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसी क्रम में चयनित इंजीनियरिंग कॉलेजों व बहुतकनीकी संस्थानों में तकनीकी शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए मल्टी डिस्सिप्लिनरी एजूकेशन एंड रिसर्च इम्प्रूवमेंट इन टेक्निकल एजुकेशन परियोजना कार्यान्वित की जाएगी। पहले चरण में अगले पांच वर्षों में चार इंजीनियरिंग महाविद्यालयों और आठ बहुतकनीकी संस्थानों को इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित प्रत्येक इंजीनियरिंग कॉलेज को दस करोड़ और प्रत्येक बहुतकनीकी संस्थान के उन्नयन के लिए पांच करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed