फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Electric taxi will run from today for lift from ISBT

Shimla News: आईएसबीटी से लिफ्ट के लिए आज से एचआरटीसी टैक्सी

Sun, 15 Jan 2023 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Electric taxi will run from today for lift from ISBT
टुटीकंडी आईएसबीटी से लिफ्ट के बीच आज से चलेगी एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक टैक्सी
शिमला। आईएसबीटी से लिफ्ट के लिए सोमवार से एचआरटीसी इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा शुरू करने जा रहा है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्देशों पर यह सेवा शुरू की जा रही है। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच एचआरटीसी की राइड विद प्राइड ई-सुपरो गाड़ी सेवा देगी।
विज्ञापन

टैक्सी में प्रति सवारी सामान्य यात्रियों से 30 रुपये और वरिष्ठ नागरिकों से 20 रुपये किराया वसूला जाएगा। बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को इस सेवा का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, यह टैक्सी टुटीकंडी क्रॉसिंग पार्किंग को भी लिफ्ट से जोड़ेगी। बाहरी राज्यों से अपने निजी वाहनों में आने वाले सैलानी अपनी गाड़ियां क्रॉसिंग पार्किंग में खड़ी कर इस गाड़ी से लिफ्ट तक पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार से आईएसबीटी से लिफ्ट के लिए इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा शुरू की जा रही है। बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए यह सेवा शुरू की जा रही है। क्रॉसिंग से लिफ्ट आने वाले लोगों को भी इस सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, शिमला लोकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed