फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Elections of Board of Directors of State Cooperative Agricultural and Rural Bank

हिमाचल: सोलन में ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक के चुनाव में भाजपा का कब्जा

Fri, 22 Dec 2023 09:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,सोलन/रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी,सोलन/रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Dec 2023 09:17 PM IST
सार

राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के सोलन जोन के निदेशक के चुनाव में कांग्रेस को झटका लगा है। 

विज्ञापन
Elections of  Board of Directors of State Cooperative Agricultural and Rural Bank
राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण बैंक निदेशक मंडल के चुनाव। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के सोलन जोन के निदेशक के चुनाव में कांग्रेस को झटका लगा है। इसमें भाजपा समर्थित योगेंद्र वर्मा ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मनीष शर्मा को 213 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। नगर निगम सोलन के बाद यह कांग्रेस की दूसरी हार है। ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक के चुनाव में सोलन, अर्की, कसौली के साथ-साथ जिला सिरमौर के पच्छाद व रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के 2023 मतदाताओं ने मतदान किया। चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 11,221 थी। राजगढ़ को छोड़कर कांग्रेस को हर बूथ पर हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


कहां किसे कितने मत मिले
कंडाघाट बूथ में 442 वोट में से भाजपा के योगेंद्र वर्मा को 321 व कांग्रेस प्रत्याशी मनीष शर्मा को 121 वोट मिले। अर्की बूथ में 124 वोट में से योगेंद्र को 65 व मनीष को 58 वोट मिले जबकि एक वोट रद्द हुई। सोलन एक नंबर बूथ में 490 में से योगेंद्र को 260 व मनीष को 228 वोट मिले जबकि 2 वोट रद्द हुए। सोलन बूथ नंबर-2 में 480 वोट में योगेंद्र को 244 व मनीष को 234 वोट मिले जबकि दो वोट रद्द हुए। जिला सिरमौर के सराहां में 200 वोटों में योगेंद्र को 104 व मनीष को 95 वोट मिले जबकि एक वोट रिजेक्ट हो गया। राजगढ़ बूथ में 287 वोट में से योगेंद्र को 121 व कांग्रेस के मनीष शर्मा को 166 वोट मिले।
विज्ञापन


दोपहर बाद तक चला मतदान
सोलन नगर निगम के निदेशक पद के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। मतदान की प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे शुरू हुई और शाम 4:00 बजे समाप्त हुई। सहायक पंजीयक सोलन की अध्यक्षता में यह मतदान हुआ। भाजपा समर्थित प्रत्याशी की इस जीत के साथ ही पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, पुरुषोत्तम गुलेरिया व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोलन शहर में विजयी रैली निकाली। इस जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे। ग्रामीण विकास बैंक के नवनिर्वाचित निदेशक योगेन्द्र वर्मा ने इस जीत को पार्टी नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की जीत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर कृष्ण नेगी बने तीसरी बार कृषि एंव ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक
वहीं,  किन्नौर जिले में राज्य सहकारी कृषि एंव ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक चुनाव में ठाकुर कृष्ण नेगी निर्विरोध चुने गए हैं। इस जीत के साथ ठाकुर कृष्ण नेगी निवासी पांगी ने हैट्रिक लगाई है। जीतने के बाद उन्होंने राजस्व,बागवानी एंव जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार प्रकट किया है। इस दौरान सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें किन्नौरी टोपी से सम्मानित किया।


कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक बने नंदलाल ठाकुर
बिलासपुर में राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक बिलासपुर के निदेशक के लिए हुए चुनाव में नंदलाल ठाकुर विजयी रहे। उन्होंने नंदलाल रत्न को हराकर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। इस चुनाव में सिर्फ 8.44 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 9 बजे किसान भवन में शुरू हुई। मतदान के लिए पांच बूथ बनाए गए थे। सुबह से मतदान प्रक्रिया धीमी रही। दोपहर 1:00 बजे तक 11,876 वोटर में से 678 ने मत डाला था, जबकि मतदान प्रक्रिया खत्म होने तक सिर्फ 1000 मतदाता मत डालने पहुंचे। 3:00 बजे के बाद मतगणना शुरू की गई। नंदलाल ठाकुर को 642 मत और नंदलाल रत्न को 352 मत मिले, जबकि छह मत को रद्द किया गया। नंदलाल ठाकुर ने जीत के बाद समर्थकों के साथ बाबा नाहर सिंह मंदिर तक विजयी रैली निकाली। वहीं, मतदान प्रक्रिया के दौरान पूर्व विधायक रामलाल ठाकुर, बंबर ठाकुर, बीरू राम किशोर और कांग्रेस सचिव विवेक कुमार प्रत्याशी नंदलाल रत्न के बूथ पर बैठे नजर आए। उधर, रिटर्निंग अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है। नंदलाल ठाकुर 290 मत के अंतर से विजयी हुए हैं। वहीं, विजयी रहे नंदलाल ठाकुर ने बताया कि वह सबके सहयोग से लगातार तीसरी बार निदेशक बने हैं। वह बैंक और उपभोक्ताओं के लाभ के लिए लगातार काम करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed