फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   elections in haryana.

हिमाचल के नेताओं ने हरियाणा में डाला डेरा

Mon, 13 Oct 2014 10:12 AM IST
Updated Mon, 13 Oct 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
elections in haryana.

हिमाचल प्रदेश के नेताओं ने हरियाणा में डेरा जमा लिया है। उनका यह डेरा सोमवार शाम तक जमा रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल तक अपनी पार्टियों के पक्ष में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। दोनों ही पार्टियों के दो दर्जन से अधिक नेताओं का हरियाणा में जमावड़ा हुआ हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रविवार को प्रदेश के कई सीमांत जिलों में कांग्रेस के पक्ष में चुना प्रचार किया। इसी प्रकार नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तो पिछले कई दिनों से लगातार हरियाणा में ही डटे हुए हैं। प्रदेश के तमाम जिलों में पहुंचकर भाजपा के पक्ष में वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन

हिमाचल के सांसद और कई मंत्री भी हरियाणा में मौजूद

elections in haryana.

प्रदेश के तकरीबन चारों सांसद शांता कुमार, अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप और राम स्वरूप शर्मा भी हरियाणा में पार्टी को जीताने के लिए जी जान लगा रहे हैं। इसके अलावा विधायक और कई पूर्व मंत्री भी पिछले माह से ही हरियाणा पहुंच गए थे।

दूसरी ओर हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री कौल सिंह ठाकुर, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा सहित अन्य तमाम कांग्रेसी नेता भी अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में जोरदार प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को शाम चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है। ऐसे में प्रदेश के तमाम नेता सोमवार शाम तक हिमाचल वापस पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed