फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   election

पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज

Sat, 16 Jan 2021 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
election
election
कोविड नियमों का करना होगा पालन, सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी मतदान प्रक्रिया
विज्ञापन

हर मतदान केंद्र पर तैनात रहेंगे पुलिस कर्मचारी
138 पंचायतों में होगा आज मतदान
820 मतदान केंद्र किए गए हैं स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पंचायतीराज चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान रविवार सुबह आठ बजे से शुरू होगा। जिले की 138 पंचायतों में 820 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे तक चलेगी। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि कोरोना के चलते वोट डालने से पहले मतदाताओं को कोविड-19 नियमों के निर्देशों का पालना करना होगा। मतदान केंद्र पर बिना मास्क पहने किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा। व्यवस्थाओं को बनाने के लिए मतदान केंद्रों पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव नतीजे मतदान के बाद वोटों की गिनती कर घोषित कर दिए जाएंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के मतों की गिनती ब्लॉक कार्यालयों में 22 जनवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव के दिन क्षेत्रों के सभी कार्यालय और दुकानें बद रहेगी। मतदान क्षेत्र पर हथियार ले जाने पर पाबंदी रहेंगी। होटल, कैटरिंग हाउस, दुकान और अन्य सार्वजनिक और निजी स्थानों में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों एवं शराब बेचने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ इन क्षेत्रों में सभी प्रकार के आग्नेय शस्त्रों को ले जाने में प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोगों को अधिक संख्या में मताधिकार करने की अपील की है।
विज्ञापन

पहले चरण में इन पंचायतों में होंगे चुनाव
17 जनवरी को विकास खंड बसंतपुर की पंचायत धरोगडा, हिमरी, खटनोल, मझीवड, देवला, नैहरा, चनावग, चलाहल ग्राम पंचायत में चुनाव होंगे। विकास खंड नारकंडा की पंचायत थानाघार, भूटटी, जरोल, सिंहल नारकंडा, मधावनी, शलौटा, डीव, कोटीघाट, जंजैहली, जदून के अलावा विकास खंड रामपुर की पंचायत कूट, फांचा, जघोरी, सराहन, किन्नू, मशनू, झाकडी, डंसा, देवनगर, बाहली, दरकाली और काशापाट में पहले चरण में चुनाव होंगे। विकास खंड छौहारा की पंचायत तांगनू जांगलिख, बनोटी, टोडसा, रोहल, सिन्दासली, गांवसारी, खशाघार, कलोटी, शिलादेश के अलावा विकास खंड डोडरा क्वार की पंचायत जाखा और जिस्कून में पहले चरण में चुनाव होंगे। जुब्बल कोटखाई की ग्राम पंचायत सोंलग, रांवी, झडग, झंगटान, नंदपुर, बढाल, धार, अंटी, पराली, पांदली, हिमरी, कलबोग क्यारवी, महासू, पुडग, क्यारी, थरोलात और विकास खंड कुपवी की पंचायत झोकड, जुडू शिलाल, मंझोली, चडौली और मालत में पहले चरण में चुनाव होंगे। विकास खंड मशोबरा की पंचायत जनेडघाट, मैहली, दरभोग, पीरन, नाला, चमिचाना, बलदेंया, डूम्मी, भोंट पंचायत के अलावा विकास खंड ननखडी की पंचायत थाना ननखडी, शोली, देलठ, थैली चक्टी, बडाच, बडोग पंचायत में मतदान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठियोग खंड में यहां होंगे चुनाव
विकास खंड ठियोग की पंचायत कोट शिलारू, धार कन्दरू, भराणा, क्यारटू, सतोग, टियाली, धमान्दरी, टिक्कर, पुंदर स्थित चनौत, शरमला, कमांह, देवठी, घोडना, घूण्ड, शटैयां, भराडा, क्यार, वलग, कथोग के अलावा विकास खंड रोहडू की पंचायत कडीवन, मुंछाडा, लोअर कोटी, टिक्कर, खारला, पुजारली -4, शरोग बराडा, खंगटेडी, भलून, बाडीघार, दलगांव, बराल में मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed