{"_id":"6569ef6efabd77999201dcaa","slug":"election-of-mayor-and-deputy-mayor-in-solan-on-december-4-notification-issued-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MC Solan Election: सोलन में 4 दिसंबर को मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MC Solan Election: सोलन में 4 दिसंबर को मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव, अधिसूचना जारी
Fri, 01 Dec 2023 08:07 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 01 Dec 2023 08:07 PM IST
सार
सोलन में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 4 दिसंबर को होंगे। चुनाव प्रक्रिया दोपहर 12:00 बजे नगर निगम सोलन कार्यालय में शुरू होगी।
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम सोलन में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 4 दिसंबर को होंगे। चुनाव प्रक्रिया दोपहर 12:00 बजे नगर निगम सोलन कार्यालय में शुरू होगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत यदि निर्धारित दिन में कोरम पूरा नहीं हुआ तो फिर चुनाव 5 दिसंबर को होंगे। वहीं चुनाव की तिथि तय होते ही भाजपा व कांग्रेस दोनों दल सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को सोलन का दौरा किया था। इसी दौरान उन्होंने चुनाव के संकेत दे दिए थे। इसके बाद अब प्रशासन ने तिथि तय कर दी है। मौजूदा समय में नगर निगम में पार्षदों की कुल संख्या 17 है। इसमें 9 कांग्रेस, 7 भाजपा व एक निर्दलीय पार्षद है। उधर, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने बताया कि महापौर और उपमहापौर के चुनाव 4 दिसंबर को होंगे। 12:00 बजे चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। यदि निर्धारित दिन में कोरम पूरा नहीं हुआ तो यह चुनाव 5 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन