फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   election model Code of Conduct is over in himachal, now development work will pick up speed, instructions issued to departments

हिमाचल: चुनाव आचार संहिता हटी, अब विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार, विभागों को निर्देश जारी

Wed, 03 Nov 2021 07:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Nov 2021 07:42 PM IST
सार

मुख्य सचिव सहित अन्य सचिवालय वरिष्ठ अधिकारियों ने विभागों की समीक्षा बैठक की। परिवहन, लोक निर्माण विभाग, उद्योग, खाद्य आपूर्ति विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव व सचिवों ने विभागों के अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
election model Code of Conduct  is over in himachal, now development work will pick up speed, instructions issued to departments
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के लिए लागू की गई आदर्श आचार संहिता हटते ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश सरकार को रिकॉर्ड सौंप दिया है। बुधवार को मुख्य सचिव सहित अन्य सचिवालय वरिष्ठ अधिकारियों ने विभागों की समीक्षा बैठक की। परिवहन, लोक निर्माण विभाग, उद्योग, खाद्य आपूर्ति विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव व सचिवों ने विभागों के अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग में जहां सड़कों को ठीक किया जाना है वहीं उद्योग विभाग में इन्वेस्टर मीट और खाद्य आपूर्ति विभाग में उपभोक्ताओं को दिए जा रहे सस्ते राशन की समीक्षा की गई। 

विज्ञापन


हिमाचल में 28 सितंबर को मंडी संसदीय क्षेत्र और विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हुई थी। इसी दिन मंडी संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव के चलते जिला मंडी, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और जिला कुल्लू आचार संहित लग गई थी। इसी तरह जिला कांगड़ा के फतेहपुर, जिला शिमला के कोटखाई और जिला सोलन जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के चलते आचार संहिता लगाई गई थी। इन जिलों में सिर्फ वहीं काम हुए जिनकी चुनाव आयोग ने मंजूरी दी थी। अब आचार संहिता हटते ही विभागों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


दिवाली के बाद नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ 
नवनिर्वाचित विधायकों को दिवाली के बाद ही पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष छह नवंबर को शिमला आएंगे। आठ या नौ नवंबर को शपथ दिलाई जाने की संभावना है। जुब्बल-कोटखाई, फतेहपुर और अर्की में विजयी कांग्रेस के तीनों विधायकों को शपथ दिलाई जानी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed