फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Election duty employees will get Onetime expenditure

चुनाव ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को एकमुश्त मिलेगा खर्च

Sat, 09 Jan 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Jan 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
Election duty employees will get Onetime expenditure
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग इस बार पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकाय चुनाव में ड्यूटी देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सुविधा को एकमुश्त धनराशि का भुगतान करेगा। इस संबंध में आयोग ने सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों को लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। पहले पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकाय चुनाव ड्यूटी पर जाने से पहले अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले अपनी जेब से पैसा खर्च करना पड़ता था। इसके बाद कर्मचारी अपने दफ्तर में डीडीओ के माध्यम से बिल पास करवाकर भुगतान के लिए भेजते थे। इस पूरी प्रक्रिया में दो से चार साल लग जाते थे। राज्य चुनाव आयोग ने यह मामला वित्त विभाग से उठाया था।

विज्ञापन


इसके बाद अध्ययन किया गया कि चुनाव ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों पर अनुमानता कितना खर्च होता है। इसके आधार पर धनराशि निर्धारित की गई है। अगर कोई दो या तीन चरणों में ड्यूटी देता है तो उसे इसी आधार पर एक मुश्त अदायगी की जाएगी। इससे कर्मचारियों को बिल नहीं देने पड़ेंगे और न ही पास कराने की समस्या रहेगी। राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन कहते हैं कि इस बार के चुनाव से अधिकारियों और कर्मचारियों को एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। नगर निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए चुनाव ड्यूटी पर तैनात एआरओ को 3500, पीठासीन अधिकारी को 700 रुपये, पोलिंग अधिकारी को 600 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed