{"_id":"5f8858c2b26a461e38513c3d","slug":"election-commission-will-conduct-himachal-panchayat-election-in-less-in-corona-period-at-a-low-cost","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में कम खर्च में पंचायत चुनाव कराएगा आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में कम खर्च में पंचायत चुनाव कराएगा आयोग
Fri, 16 Oct 2020 11:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में दूसरे जिलों में ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। कोविड-19 के कारण हिमाचल चुनाव आयोग खर्च नहीं बढ़ाना चाहता है। चुनाव के लिए करीब 56 हजार कर्मचारियों की जरूरत है। लिहाजा, आयोग ब्लॉक के अंदर से ही कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएगा ताकि टीए-डीए के करोड़ों रुपयों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव के दौरान बाहरी जिलों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाता रहा है। इस तरह चुनाव ड्यूटी देने वालों के लिए टीए-डीए पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में मतदान केंद्रों की संख्या काफी ज्यादा होती है। बाहरी जिलों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाना काफी महंगा पड़ता है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि प्रदेश की 2,758 पंचायतों की वोटर लिस्ट की प्रक्रिया पूरी हो गई है। आपत्तियों और दावों पर सुनवाई 7 दिन के भीतर होगी। 7 दिन का समय अपील करने के लिए दिया जाएगा। संबंधित जिलों के उपायुक्तों को 5 दिन के भीतर इन अपीलों का निपटारा करना है।
विज्ञापन
वहीं, हिमाचल चुनाव आयोग के अधिकारी संजीव महाजन कहते हैं कि कोरोना काल में दूसरे जिलों से कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगेगी। इससे अनावश्यक खर्च और समय बचेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 2,758 पंचायतों की वोटर लिस्ट की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।