फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   election commission of india directions: New government will be formed before 8 January 2023 Himachal Pradesh

भारत निर्वाचन आयोग: हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले गृह जिलों से ट्रांसफर होंगे अफसर

Wed, 03 Aug 2022 09:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 03 Aug 2022 09:25 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 8 जनवरी 2023 से पहले सरकार बनानी होगी। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
election commission of india directions: New government will be formed before 8 January 2023 Himachal Pradesh
भारत निर्वाचन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय निर्वाचन आयोग ने हिमाचल सरकार को निर्देश दिए हैं कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पिछले तीन साल से गृह जिलों में तैनात चुनाव अधिकारियों को स्थानांतरित किया जाए। अधिकारियों की तैनाती की यह अवधि 31 जनवरी, 2023 से पहले गिनी जाएगी। जिन अफसरों ने एक ही जगह चार साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है, उनका तबादला भी विधानसभा चुनाव से पहले करना होगा। प्रदेश के पुलिस अधिकारियों के साथ सभी चुनाव अधिकारियों और अन्य अफसरों पर भी लागू होंगे। 

विज्ञापन


भारतीय निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में मुख्य सचिव और मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें स्पष्ट किया है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल आठ जनवरी, 2023 को पूरा हो रहा है। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को पूरा हो रहा है। आयोग ने फैसला किया है कि ऐसा कोई भी अधिकारी विधानसभा चुनाव नहीं करा सकेगा, जो अपने गृह जिलों में तीन साल से तैनात है। या एक ही स्थान पर चार साल का समय पूरा हो गया है।
विज्ञापन


अगर छोटे राज्यों में जिले कम होने के कारण कोई समस्या है तो ऐसे मामले निर्वाचन आयोग के पास प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी के माध्यम से ठोस कारण देकर भेजने होंगे। आयोग का जारी पत्र मिलने के बाद सरकार ऐसे अधिकारियों की सूची बनाने में जुटी है, जो अपने गृह जिलों में तीन साल से सेवाएं दे रहे हैं। जिन अधिकारियों को एक ही स्थान पर चार साल पूरे हो गए हैं, उनकी भी सूची तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed