{"_id":"638362fcf7f6587efd7e390a","slug":"election-commission-of-india-ask-what-action-taken-against-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: निर्वाचन आयोग ने पूछा, दोषी कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: निर्वाचन आयोग ने पूछा, दोषी कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई की
Sun, 27 Nov 2022 06:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 27 Nov 2022 06:46 PM IST
सार
चुनाव आयोग ने राज्य के शिक्षा, वन और स्वास्थ्य विभाग को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में आयोग ने इन विभागों से कहा है कि जिन कर्मचारी नेताओं और मुलाजिमों के खिलाफ भाजपा नेताओं ने शिकायत की थी, उनके खिलाफ अभी तक क्या कार्रवाई की है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय निर्वाचन आयोग ने राज्य के तीन विभागों से दो कर्मचारी नेताओं सहित पांच कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। भाजपा नेताओं ने इन कर्मचारी नेताओं के खिलाफ लिखित शिकायत की थी कि ये कर्मचारी कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। इन कर्मचारियों पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने राज्य के शिक्षा, वन और स्वास्थ्य विभाग को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में आयोग ने इन विभागों से कहा है कि जिन कर्मचारी नेताओं और मुलाजिमों के खिलाफ भाजपा नेताओं ने शिकायत की थी, उनके खिलाफ अभी तक क्या कार्रवाई की है। इसके बारे में चुनाव विभाग को तुरंत अवगत कराया जाए। इससे पहले आयोग ने दो बार विभागों को पत्र भेज कर दोषी कर्मचारियों को नोटिस जारी करके उनके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
हालांकि, इसके बाद विभागों ने आयोग को अवगत करवाया था कि इन कर्मचारियों के खिलाफ सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। राज्य की अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी नीलम दुल्टा ने कहा कि तीनों विभागों को चुनाव आयोग की तरफ से पत्र भेजकर पूछा गया है कि कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन