फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Election awareness camp at ridge, shimla

ये कैसी जागरूकता, घंटों तक मासूम बच्चों से करवाया इंतजार

Sat, 12 Apr 2014 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 12 Apr 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
Election awareness camp at ridge, shimla

रिज मैदान पर स्कूली छात्र करीब पौने दो घंटे तक अफसरों का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्रों की मानव श्रृंखला बनाई जानी थी। बच्चों को सुबह 11 बजे बुलाया गया था।

कार्यक्रम स्थल पर 10 बजे छात्र जुटना शुरू हो गए। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक को आना था। बच्चे इंतजार करते रहे। थक हार कर छात्र जमीन पर बैठे रहे।

करीब पौने 12 बजे पर्यवेक्षक रिज मैदान पर पहुंचे। इस दौरान बच्चों का धैर्य जवाब दे चुका था। सुबह बच्चे पूरे उत्साह के साथ मैदान पर पहुंचे।

इन्हें एक कतार में खड़ा कर दिया गया, लेकिन थोड़ी ही देर में इनका उत्साह जवाब दे गया। पर्यवेक्षक का काफी इंतजार किया गया। इस दौरान छात्र पसीने से तरबतर हो गए।
विज्ञापन


पौने दो घंटे बाद पहुंचे पर्यवेक्षक

भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक डीएस मलिक करीब पौने बारह बजे रिज मैदान पर पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि कार्यक्रम सवा ग्यारह बजे शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यवेक्षक डीएस मलिक ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शिमला के स्कूली छात्रों की ओर से बनाई गई मानव मानव श्रृंखला का अवलोकन किया।

इस मौके पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग में कलाकारों ने लोक नाट्य करयाला के माध्यम से भी लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed