{"_id":"6394c16357444471ca0849cd","slug":"election-2022-pockets-of-many-leaders-cut-in-congress-headquarters-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: कांग्रेस मुख्यालय में कटी कई नेताओं की जेबें, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: कांग्रेस मुख्यालय में कटी कई नेताओं की जेबें, जानें पूरा मामला
Sat, 10 Dec 2022 10:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 10 Dec 2022 10:57 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शुक्रवार रात को करीब एक दर्जन नेताओं और कार्यकर्ताओं की जेबें कटीं। राजीव भवन की पार्किंग में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
leaders Pockets cut
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शुक्रवार रात को करीब एक दर्जन नेताओं और कार्यकर्ताओं की जेबें कटीं। राजीव भवन की पार्किंग में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस भीड़ में जेबकतरे भी शामिल हो गए। जैसे ही एक-दो नेताओं ने अपने पर्स जेब से गायब होने का हल्ला किया तो देखते ही देखते कई अन्य ने भी शोर मचा दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को राजीव भवन शिमला में हुई यह घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी कई बार कांग्रेस के कार्यक्रमों में जेबें कटती रही हैं। पार्टी नेता बताते हैं कि उन्हें अंदेशा है कि कुछ संगठित गिरोह इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। भारी भीड़ का फायदा उठाकर ऐसे लोग अपना काम कर आसानी से फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन