{"_id":"603cdf9b47229c1dd15acfd6","slug":"elderly-people-will-have-to-register-online-for-corona-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण के लिए लोकमित्र केंद्रों में भी होगा ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण के लिए लोकमित्र केंद्रों में भी होगा ऑनलाइन पंजीकरण
Tue, 02 Mar 2021 10:32 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क,धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क,धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में शुरू हुए कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को टीका लगवाने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के बाद ही बुजुर्गों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण की निशुल्क सुविधा दी जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए बुजुर्ग कोविन एप, आरोग्य सेतु एप और लोकमित्र केंद्र में भी जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
बुजुर्ग लोग या उनके परिजन भी अपने मोबाइल फोन से उनका ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं जिन बुजुर्गों के पास मोबाइल की सुविधा नहीं है वे लोग अपने आस-पड़ोस के संबंधितों की मदद से भी पंजीकरण करवा सकते हैं या फिर लोक मित्र केंद्र में भी जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जैसे ही बुजुर्ग का ऑनलाइन पंजीकरण हो जाएगा, उसके बाद ही वे लोग वैक्सीन का टीका लगवा सकेंगे।
विज्ञापन
पंजीकरण करते ही मिलेगी टीकाकरण की तारीख
वैक्सीन के लिए जब कोई बुजुर्ग ऑनलाइन पंजीकरण करवाएगा। उसके बाद ही उन लोगों को फोन नंबर पर मेसेज आ जाएगा। बुजुर्ग नजदीकी अस्पताल में जाकर टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सोमवार से कांगड़ा में कोरोना वैक्सीन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसमें 60 से अधिक आयु वाले बुजुर्ग लोगों को टीका लगाया जा रहा है। वैक्सीनेशन के लिए बुजुर्गों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा।