{"_id":"65bb81c6f3f78c0d63082ce3","slug":"ekyc-date-extended-to-link-ration-card-with-aadhaar-number-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: राशनकार्ड को आधार संख्या से जोड़ने के लिए ईकेवाईसी की तिथि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: राशनकार्ड को आधार संख्या से जोड़ने के लिए ईकेवाईसी की तिथि बढ़ाई
Thu, 01 Feb 2024 05:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Feb 2024 05:05 PM IST
सार
किसी कारणवश पंजीकरण न कर सकने वाले उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि तक ईकेवाईसी प्रक्रिया अवश्य पूरी कर लें।
विज्ञापन
राशनकार्ड(सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के दृष्टिगत उपभोक्ताओं के राशनकार्डों में उनकी आधार संख्या पंजीकृत करने के लिए ईकेवाईसी की तिथि को 29 फरवरी 2024 तक बढ़ा दिया है। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस माध्यम से यह भी सुुनिश्चित किया जा रहा है कि राशन कार्ड में दर्ज व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि तथा लिंग, आधार में दर्ज डाटा के अनुसार ही हो।
विज्ञापन
किसी कारणवश पंजीकरण न कर सकने वाले उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि तक ईकेवाईसी प्रक्रिया अवश्य पूरी कर लें। ऐसा न करने पर राशन कार्ड को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया जाएगा तथा आधार उपलब्ध करवाने पर ही दोबारा शुरू किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थी अपना सक्रिय मोबाइल नंबर विभाग से साझा कर खाद्यान्नों से संबंधित सूचना प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वे पारदर्शिता पोर्टल अथवा विभागीय बैवसाइट पर स्वयं भी अपना नंबर अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन