फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Eight thousands dried plant of apple imported from Italy Planting in government form

हिमाचल प्रदेश: सरकारी फार्म में रोप दिए सेब के साढ़े आठ हजार सूखे पौधे, इटली से किए गए हैं आयात

Tue, 09 Oct 2018 04:10 AM IST
मोहन मेहता, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
मोहन मेहता, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Tue, 09 Oct 2018 04:10 AM IST
विज्ञापन
Eight thousands dried plant of apple imported from Italy Planting in government form
प्रतीकात्मक तस्वीर

बागवानी मिशन के तहत इटली से आयातित करीब साढ़े आठ हजार सेब के सूखे पौधे विभाग ने अपने बठारा फार्म में रोप दिए हैं। बद्दी कोल्ड स्टोर में सूखे इन पौधों को रोपने पर विभाग ने करीब दो लाख रुपये खर्च कर डाले। महकमे के विशेषज्ञों की लाख कोशिशों के बावजूद विदेशी किस्म के इन पौधों में मुश्किल से दो फीसदी पौधे ही बच पाएंगे। 

विज्ञापन


बागवानी विभाग ने अगस्त में सेब के सूखे पौधे लगाकर सरकारी धन बर्बाद कर दिया है। बठारा जैसी कम ऊंचाई में सेब के पौधों को लगाने का सही समय अप्रैल तक ही रहता है। अधिकारियों ने अगस्त में रामपुर के बठारा फार्म में करीब साढ़े आठ हजार पौधे लगाने को दिए थे। इन सेब के पौधों को लगाने में मशीन, लेबर, पानी, खाद और बागवानी विशेषज्ञों पर विभाग ने और पैसे खर्च कर दिए हैं।
विज्ञापन


बागवानों को लाभ देने के लिए विदेशों से मंगवाए गए करोड़ों के पौधे अनुदान पर दो सौ रुपये में दिए जाने थे। लेकिन सेब के सूखे पौधों को किसी भी बागवान ने नहीं खरीदा। अधिकारियों का बठारा फार्म में सूखे पौधों को लगाने के पीछे क्या मकसद रहा होगा, यह कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन माना जा रहा है कि अधिकारियों ने कोल्ड स्टोर में सूखे पौधों में कुछ बचा कर विभाग की किरकिरी से बचने का प्रयास किया होगा। उप निदेशक बागवानी सुभाष चंद ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। एसएमएस रामपुर किशोरी लाल ने बताया कि 3 अगस्त को पौधे आए थे। कितने प्रतिशत पौधे बचे हैं, अभी नहीं बता सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed