फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Eight rooms of a two-storey house burnt in Kashmi village chamba, a woman scorched while extinguishing the forest fire in Basa

चंबा: काशमी गांव में दो मंजिला मकान के आठ कमरे जले, बासा में जंगल की आग बुझाते झुलसी महिला

Fri, 29 Apr 2022 10:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा/बनीखेत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा/बनीखेत Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Apr 2022 10:06 PM IST
सार

काशमी गांव में आग लगने से दो मंजिला मकान के आठ कमरे जल गए। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार  रात करीब आठ बजे अचानक मकान में आग लगी।

विज्ञापन
Eight rooms of a two-storey house burnt in Kashmi village chamba, a woman scorched while extinguishing the forest fire in Basa
दो मंजिला मकान में भड़की आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मोड़ा पंचायत के काशमी गांव में आग लगने से दो मंजिला मकान के आठ कमरे जल गए। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब आठ बजे अचानक मकान में आग लगी। इससे अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने गांव को आग से बचाने के लिए पानी का टैंक तोड़ा और आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार टेक चंद वर्मा व उप प्रधान महिंदर कुमार भी मौके पर पहुंचे। वहीं, बनीखेत की ग्राम पंचायत मेल के गांव बासा में जंगल की आग गोशाला तक पहुंच गई। आग को बुझाते हुए एक महिला भी झुलस गई है जिसे सिविल अस्पताल डलहौजी में दाखिल किया गया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात मेल गांव के साथ लगते जंगल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग करनैल सिंह की गोशाला तक पहुंच गई जिससे मवेशियों में भगदड़ मच गई। उनकी आवाजें सुनकर करनैल सिंह और उनकी पत्नी गोड़ी देवी वहां पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने गोशाला के अंदर देखा तो वहां बंधे दो मवेशी जलकर मर चुके थे जबकि अन्य मवेशियों को उन्होंने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग उनके घर की तरफ बढ़ रही थी। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आग को घर तक पहुंचने से रोक लिया। इस दौरान आग की चपेट में आने से गोड़ी देवी भी झुलस गईं। घटना की खबर मिलते ही शुक्रवार सुबह भटियात के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल नागरिक अस्पताल डलहौजी पहुंचे। यहां उन्होंने आग से झुलसी महिला का कुशलक्षेम जाना। उनके साथ डलहौजी के उपमंडलाधिकारी जगन ठाकुर, तहसीलदार और अस्पताल के चिकित्सक उपस्थित रहे। पीड़ित महिला के परिजनों को मौके पर तीन हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई। वहीं गोशाला को आग से एक लाख का नुकसान हुआ है। उपमंडलाधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवार को राहत राशि प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed