फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   DAV Surangani's Under-17 Kabaddi team wins national title

Chamba News: डीएवी सुरंगानी की अंडर-17 कबड्डी टीम ने जीता राष्ट्रीय खिताब

Thu, 29 Oct 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 29 Oct 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
DAV Surangani's Under-17 Kabaddi team wins national title
राष्ट्रीय डीएवी खेल प्रतियोगिता में सुरंगानी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन के बाद समूह चित्र
दो रजत और दो कांस्य पदकों के साथ कुश्ती में भी चमके खिलाड़ी, तीन छात्राओं का एसजीएफआई के लिए चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। राष्ट्रीय स्तर पर दमखम दिखाते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल, बीएसपीएस सुरंगानी की अंडर-17 छात्रा कबड्डी टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने कबड्डी और कुश्ती में पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में स्कूल के 20 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें आठ छात्र और 12 छात्राएं शामिल रहीं।
कबड्डी में अंडर-14 और अंडर-19 छात्रा टीमों ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीते। कुश्ती में अंडर-14 के 33 किलोग्राम भार वर्ग में दीक्षिता और अंडर-17 के 53 किलोग्राम भार वर्ग में सोनाक्षी ने रजत पदक हासिल किए। वहीं, अंडर-14 के 54 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशी और अंडर-17 के 53 किलोग्राम भार वर्ग में लिपाक्षी ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

स्कूल की तीन छात्राओं सिमरन, हर्षिता और आरुषि का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के लिए चयन हुआ है। सिमरन 11वीं और हर्षिता व आरुषि 10वीं कक्षा में पढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर एनएचपीसी के महाप्रबंधक (सिविल) सीआर शर्मा और प्रबंधक (एचआर) प्रशांत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन ने सफलता का श्रेय कार्यवाहक प्रधानाचार्य नसीम मोहम्मद के मार्गदर्शन और पूर्व प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा की प्रेरणा को दिया। प्रधानाचार्य ने डीएवी प्रशासन, एनएचपीसी प्रबंधन, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार जताया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed