{"_id":"6ae37e61122cf9534608c740","slug":"provided-information-about-cybercrime-and-legal-rights-chamba-news-c-88-1-cmb1002-201425-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी
Thu, 29 Oct 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन मेरा बचपन मेरा अधिकार अभियान के तहत जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा के सचिव एकांश कपिल, चाइल्ड हेल्पलाइन के संयोजक कपिल शर्मा और सदर थाना चंबा के वुमन सेल में तैनात एएसआई निखिल कुमार ने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। विशेषज्ञों ने साइबर अपराध, पॉक्सो अधिनियम, कानून-व्यवस्था और बाल अधिकारों के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनी प्रावधानों और किसी भी परेशानी या अपराध की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत करवाया। सत्र में एनएसएस स्वयंसेवकों सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी, परेड और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। साथ ही विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर मंगला गांव के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। संवाद