कुल्लू में अग्निकांड: तोष गांव में आठ कमरों का मकान जला, दो मवेशी जिंदा जले
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:11 PM IST
सार
तोष निवासी चुन्नीलाल पुत्र मोती लाल का ढाई मंजिला मकान देखते ही देखते आग की भेंट चढ़ गया। मकान में एक किरायेदार का रसोई का सामान व सहित 10 हजार रुपये की नकदी जल गई है। हालांकि, मकान मालिक का परिवार सहित अपने दूसरे मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
कुल्लू में मकान जला।
- फोटो : संवाद