फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Eight-room house burnt in Tosh village kullu, two cattle alive burnt

कुल्लू में अग्निकांड: तोष गांव में आठ कमरों का मकान जला, दो मवेशी जिंदा जले

Sat, 30 Apr 2022 12:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Apr 2022 12:11 PM IST
सार

 तोष निवासी चुन्नीलाल पुत्र मोती लाल का ढाई मंजिला मकान देखते ही देखते आग की भेंट चढ़ गया। मकान में एक किरायेदार का रसोई का सामान व सहित 10 हजार रुपये की नकदी जल गई है। हालांकि, मकान मालिक का परिवार सहित अपने दूसरे मकान में रह रहा था।

विज्ञापन
Eight-room house burnt in Tosh village kullu, two cattle alive burnt
कुल्लू में मकान जला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के तोष गांव में एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। आग में एक गाय व एक बछड़ा जिंदा जल गए हैं। आग शुक्रवार रात करीब 12 बजे लगी है। तोष निवासी चुन्नीलाल पुत्र मोती लाल का ढाई मंजिला मकान देखते ही देखते आग की भेंट चढ़ गया। मकान में एक किरायेदार का रसोई का सामान व सहित 10 हजार रुपये की नकदी जल गई है।

विज्ञापन


हालांकि, मकान मालिक का परिवार सहित अपने दूसरे मकान में रह रहा था। आगजनी से करीब 20 लाख रुपये के नुकसान की सूचना है। हालांकि, ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। उपमंडलाधिकारी कुल्लू विकास गुप्ता ने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed