फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Eight km long tunnel to be built for Una-Hamirpur rail line

कवायद तेज: ऊना-हमीरपुर रेल लाइन के लिए बनेगी आठ किमी लंबी सुरंग

Sun, 03 Apr 2022 12:24 PM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 03 Apr 2022 12:24 PM IST
सार

प्रारंभिक डीपीआर में इस रेललाइन की लंबाई 54 किलोमीटर थी। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार सितंबर 2021 में प्रोजेक्ट की लागत में कमी की संभावना तलाशने के लिए कहा गया था। उसके बाद ऊना-कुन्ना-हमीरपुर नई लाइन के लिए संशोधित डीपीआर बनाई गई जिसकी लंबाई 40.7 किमी है।

विज्ञापन
Eight km long tunnel to be built for Una-Hamirpur rail line
रेल ट्रैक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे ने ऊना-हमीरपुर रेल ट्रैक को बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इस परियोजना में 8 किलोमीटर लंबी सुरंग और 2.3 किलोमीटर लंबा पुल होगा। इससे इस ट्रैक की लंबाई 14 किमी कम की जाएगी। प्रारंभिक डीपीआर में इस रेललाइन की लंबाई 54 किलोमीटर थी। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार सितंबर 2021 में प्रोजेक्ट की लागत में कमी की संभावना तलाशने के लिए कहा गया था। उसके बाद ऊना-कुन्ना-हमीरपुर नई लाइन के लिए संशोधित डीपीआर बनाई गई जिसकी लंबाई 40.7 किमी है।

विज्ञापन


29 मार्च को रेलवे की परियोजना मूल्यांकन समिति की ओर से कैरेज एंड वैगेन (सी/डब्ल्यू) में देश की सात परियोजनाओं की डीपीआर के लिए समीक्षा बैठक की गई। इसमें मुरादाबाद-चंदौसी-डबलिंग, मेरठ-पानीपत न्यू लाइन, ऊना-हमीरपुर, बरौनी-बछवाड़ा समेत सात प्रोजेक्ट शामिल हैं। ऊना-हमीरपुर रेललाइन की पिंक बुक कॉस्ट 2850 करोड़ रुपये है, लेकिन डीपीआर के अनुसार इसकी कीमत 5821 करोड़ के लगभग है, जिसे कम कर अब 3687 करोड़ किया गया है। 
विज्ञापन


इससे पहले राज्य सरकार इस परियोजना के लिए अपना हिस्सा खर्च करने पर राजी नहीं थी, लेकिन 10 मार्च को प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव ने पत्र लिखकर इस परियोजना के लिए 25 फीसदी शेयर देने के लिए हामी भरी है। इस परियोजना का रेट ऑफ रिटर्न 5.09 फीसदी है। रेलवे की परियोजना मूल्यांकन समिति की बैठक में ऊना-हमीरपुर ट्रैक की संशोधित डीपीआर की जांच की गई है। बैठक में एक प्रेजेंटेशन भी दी गई। इस रेल लाइन पर बनने वाले पुल और सुरंगों की लागत पर चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ कि कुन्ना में यार्ड की व्यवस्था की समीक्षा यातायात विभाग के साथ की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रेललाइन में बनेंगे यार्ड और लूप लाइन
इस परियोजना में उत्तर रेलवे के परामर्श से यार्ड, अतिरिक्त लूप लाइन, नए प्लेटफार्म निर्माण की योजना बनाई जाएगी। ग्रामवार, क्षेत्र और दरों के आधार पर वास्तविक मूल्यांकन के लिए भूमि की लागत की समीक्षा की जाएगी। 29 मार्च को हुई बैठक में ट्रैक क बुनियादी लागत को कम करने के लिए न्यूनतम सुविधाओं की योजना बनाए जाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed