{"_id":"6421d4df27eb8355680402f7","slug":"eight-hi-tech-volvo-buses-of-hrtc-will-reach-shimla-in-the-first-week-of-april-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC: अप्रैल के पहले सप्ताह में शिमला पहुंचेंगी एचआरटीसी की आठ हाईटेक वोल्वो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC: अप्रैल के पहले सप्ताह में शिमला पहुंचेंगी एचआरटीसी की आठ हाईटेक वोल्वो बसें
Tue, 28 Mar 2023 10:35 AM IST
Krishan Singh
विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Mar 2023 10:35 AM IST
सार
बीएस-6 तकनीक, प्रदूषण रहित वोल्वो बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। एचआरटीसी ने करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये में इन 8 वोल्वो की खरीद की है।
विज्ञापन
एचआरटीसी की हाईटेक वोल्वो ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अप्रैल माह के पहले सप्ताह में एचआरटीसी की आठ हाईटेक वोल्वो शिमला पहुंच जाएंगी। आपूर्ति से पूर्व निरीक्षण के लिए एचआरटीसी के अधिकारी 31 मार्च को बंगलूरु के लिए रवाना होंगे। वोल्वो बसे लाने का जिम्मा तारादेवी और कुल्लू डिपो के 16 चालकों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
बीएस-6 तकनीक, प्रदूषण रहित वोल्वो बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। एचआरटीसी ने करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये में इन 8 वोल्वो की खरीद की है। तीन और वोल्वो की खरीद प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में 8 वोल्वो शिमला पहुंचेंगी। नई वोल्वो बसें आने के बाद निगम की पुरानी वोल्वो बसे रिप्लेस की जाएंगी। कुछ नए रूटों पर भी वोल्वो बस सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन
नई वोल्वो में हर सीट पर यात्रियों के लिए थाई रेस्ट, फुट रेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। लैपटॉप सहित अन्य कीमती सामान चोरी होने की घटनाओं के मद्देनजर सीटों के ऊपर कैरियर में लॉकर की सुविधा दी गई है। सभी सीटों के साथ यूएसबी मोबाइल चार्जर और पहली दो सीटों पर लैपटॉप चार्जर की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
300 हॉर्स पॉवर की हैं नई वोल्वो बसें
पुरानी वोल्वो की हॉर्स पावर 285 थी, जबकि नई वोल्वो की हॉर्स पॉवर 300 है। नई वोल्वो पैनिक बटन, व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम और वाईफाई से लैस हैं।