फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eight cattle burnt alive after cattle shed on fire in una

पशुशाला में आग लगने से आठ मवेशियों की जिंदा जलकर मौत

Fri, 07 Jun 2019 07:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लठियाणी/जोल (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लठियाणी/जोल (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Jun 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
eight cattle burnt alive after cattle shed on fire in una
- फोटो : अमर उजाला

उपतहसील जोल की ग्राम पंचायत पलाटा में भीषण आग की चपेट में आने से पशुशाला राख हो गई। पशुशाला में आग लगने से आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की जलकर मौत हो गई। घटना में पीड़ित को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन


पशुशाला में आग की लपटें उठती देख गांव के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। हालांकि पशुशाला में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

पीड़ित को करीब पांच लाख का नुकसान

eight cattle burnt alive after cattle shed on fire in una

हालांकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शंकर दास पुत्र वीरबल निवासी गांव पलाटा तहसील बंगाणा जिला ऊना की पशुशाला में वीरवार देर रात अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते भीषण आग में पशुशाला समेत पशुशाला में आठ मवेशी जल गए। पशुशाला में आल लगने से दो भैंसें, चार बकरियां और दो बकरों की जलकर मौत हो गई।

पशुशाला व मवेशियों की जलकर मौत होने से पीड़ित को करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के ब्यान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed