{"_id":"6a566c8458789e4cb20490b0","slug":"eight-bdos-posted-at-the-shimla-headquarters-have-been-assigned-to-blocks-view-the-list-here-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: ग्रामीण विकास विभाग मुख्यालय में तैनात आठ बीडीओ को ब्लाॅकों में भेजा, यहां देखें सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: ग्रामीण विकास विभाग मुख्यालय में तैनात आठ बीडीओ को ब्लाॅकों में भेजा, यहां देखें सूची
Tue, 14 Jul 2026 10:36 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:36 PM IST
सार
सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी(बीडीओ) के तबादला एवं तैनाती आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी(बीडीओ) के तबादला एवं तैनाती आदेश जारी किए हैं। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आठ अधिकारियों को विभिन्न विकास खंडों में तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सभी अधिकारी वर्तमान में ग्रामीण विकास विभाग मुख्यालय शिमला में तैनात थे, लिहाजा अब उन्हें जनहित में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार विकास वर्मा को विकास खंड छोहारा जिला शिमला, सौरभ ठाकुर को धर्मपुर जिला मंडी, रोहित चौहान को गोपालपुर जिला मंडी और मनोज कुमार ठाकुर को ननखड़ी जिला शिमला में खंड विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
जबकि मनीष राय को केलांग जिला लाहौल-स्पीति, आस्था पवार को पांगी जिला चंबा, प्रतिमा मानहंस को चौंतड़ा जिला मंडी और भरतेंदर सिंह को संगड़ाह, जिला सिरमौर में ब्लॉक विकास अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। ये आदेश सचिव (ग्रामीण विकास) सी. पॉलरसु की ओर से जारी किए गए हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
विज्ञापन