फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Efforts to merge Dagshai Cantonment into civil areas intensified

Solan News: डगशाई छावनी को सिविल क्षेत्रों में मिलाने की कवायद तेज

Sun, 18 Feb 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Feb 2024 05:00 AM IST
सार

रक्षा मंत्रालय की ओर से हिमाचल के शहरी विभाग के माध्यम से जिला उपायुक्त की अगुवाई में छावनी में सिविल क्षेत्र के सर्वेक्षण को लेकर टीम गठित की गई है। उपायुक्त मनमोहन शर्मा के आदेशों के बाद डगशाई में एसडीएम सोलन पूनम बंसल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Efforts to merge Dagshai Cantonment into civil areas intensified
एसडीएम सोलन पूनम बंसल, डगशाई कैंट की सीईओ प्रिया रानीकी अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

 देश की 62 छावनियों के सिविल क्षेत्र को नगर निकाय में मिलाने को लेकर कवायद अंतिम चरण में है। रक्षा मंत्रालय की ओर से हिमाचल के शहरी विभाग के माध्यम से जिला उपायुक्त की अगुवाई में छावनी में सिविल क्षेत्र के सर्वेक्षण को लेकर टीम गठित की गई है। उपायुक्त मनमोहन शर्मा के आदेशों के बाद डगशाई में एसडीएम सोलन पूनम बंसल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इससे पहले उन्होंने सुबाथू में भी बैठक की थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सिविल क्षेत्रों के बारे में पूरी जानकारी ली।

विज्ञापन


अब इसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी, ताकि इन क्षेत्रों को स्थानीय निकाय में मिलाया जा सके। बैठक में डगशाई कैंट की सीईओ प्रिया रानी समेत कैंट के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में डगशाई छावनी को सिविल क्षेत्र को नजदीक की पंचायतों में मिलाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद एसडीएम पूनम बंसल और सीईओ प्रिया रानी तथा गठित कमेटी की ओर से डगशाई कैंट का सर्वेक्षण किया गया। गौर रहे कि प्रदेश के योल कैंट को रक्षा मंत्रालय की ओर से पहले ही बाहर कर दिया गया है। अब हिमाचल में छह छावनी क्षेत्रों में सर्वेक्षण का काम चल रहा है। रिपोर्ट प्रदेश सरकार रक्षा मंत्रालय के डीजी कार्यालय भेजी जानी है। वहीं से अंतिम आदेश के बाद हिमाचल के छह छावनी क्षेत्रों को कैंट से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed