फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Efforts are on to bring back black money stashed in foreign banks to India: Anurag

विदेशी बैंकों में जमा काले धन को भारत वापस लाने के प्रयास जारी: अनुराग

Mon, 09 Sep 2019 06:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Sep 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
Efforts are on to bring back black money stashed in foreign banks to India: Anurag
राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार में वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि विदेशी बैंकों में जमा काले धन को भारत के लिए वापस लाने के प्रयास जारी हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इसकी प्रक्रिया जारी है। सरकार इस मामले में निष्क्रिय नहीं बैठी है। इसकी एक लंबी वैधानिक प्रक्रिया है। इस बारे में कुछ बाहरी देशों के साथ संधि भी की गई है। इसका परिणाम जल्दी सामने आएगा। अनुराग ठाकुर सोमवार को होटल पीटरहॉफ शिमला में मोदी सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछली यूपीए सरकार ने काले धन के मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बावजूद कुछ नहीं किया। यह मोदी सरकार ही है, जिसने न्यायमूर्ति एपी शाह के नेतृत्व में एक आयोग की स्थापना की। उन्होंने कहा कि स्विट्जरलैंड ने स्विस बैंक में भारतीय खाताधारकों को ऑटोमेटिक इंफॉर्मेशन एक्सचेंज से डाटा साझा करना शुरू कर दिया है। बैंकर और रेगुलेटरी अधिकारियों को बहुत से ऐसे खातों की जानकारी मिली है, जिन्हें इसलिए बंद किया गया, क्योंकि ऐसे लोगों को कार्रवाई का डर था। 
विज्ञापन

 

Efforts are on to bring back black money stashed in foreign banks to India: Anurag

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आयकर की फेसलैस असेसमेंट शुरू की जाएगी। इसे दशहरा को लांच किया जाएगा, क्योंकि मोदी सरकार ‘सस्पेक्ट ऑल’ में नहीं, बल्कि ‘रिस्पेक्ट ऑल’ में विश्वास रखती है। इससे यह करदाताओं को सम्मान देगी। मोदी सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों को गिनाते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के इस कार्यकाल में कई ऐतिहासिक, साहसिक और अभूतपूर्व निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने इसरो के समर्पित वैज्ञानिकों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता और प्रोत्साहन का उल्लेख करते हुए हिमाचलवासियों की ओर से उन्हें बधाई दी।

साथ ही कहा कि नासा तक ने इस वैज्ञानिक कदम सराहना की है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के आम लोगों के जीवन की बेहतरी के लिए अनुच्छेद -370 और 35ए को निरस्त करने, भारत को पांच खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के विजन को प्राप्त करने की दिशा में कदम उठाने, बुनियादी ढांचे और सामाजिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश, तीन तलाक के खिलाफ कानून, जीएसटी और आयकर रिटर्न भरने की प्रक्रिया में भौतिक हस्तक्षेप में कमी जैसी उपलब्धियों को गिनाया।

उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को 100 दिनों की ‘भारत के विकास को प्रोत्साहन साहसिक पहल और निर्णायक कार्रवाई’ विषय पर एक पुस्तिका भी प्रदान की। इस पुस्तिका में सरकार के 100 दिनों में लिए प्रमुख निर्णयों का एक संग्रह है। शिमला के पीटरहॉफ में ही उन्होंने मोदी सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों पर चित्र प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। पत्रकार वार्ता में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, पूर्व बागवानी मंत्री एवं जुब्बल-कोटखाई के भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज, शिमला के सांसद सुरेश कश्यप आदि भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed