फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   education minister suresh bhardwaj statement over teachers transfer

अध्यापकों के साथ बैठक में छलक उठा शिक्षा मंत्री का दर्द, पढ़िए क्या बोले

Wed, 02 May 2018 08:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 02 May 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
education minister suresh bhardwaj statement over teachers transfer

शिक्षकों के तबादलों की फाइलों ने शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को परेशान कर दिया है। मंगलवार को सचिवालय में राजकीय अध्यापक संघ के साथ बैठक में शिक्षा मंत्री का दर्द झलक उठा। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी दूसरे काम के लिए समय ही नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


रोजाना सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक सिर्फ तबादले की फाइलों में ही व्यस्त रहता हूं। बीते चार माह के दौरान शिक्षा निदेशकों से भी विभाग के लिए नीतियां बनाने को समय नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षकों के अलावा राजनीति से जुड़े लोग भी ट्रांसफर एक्ट का विरोध कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहले कोई भी शिक्षक अपने तबादलों को लेकर नेताओं के चक्कर नहीं लगाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तबादलों के लिए सचिवालय के काटते रहते हैं चक्कर

education minister suresh bhardwaj statement over teachers transfer

जहां शिक्षक को भेज दिया जाता था, वहीं अपनी सेवाएं देते थे। अब तो शिक्षक तबादलों के लिए सचिवालय के चक्कर काटते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यालय और घर में अधिकांश लोग तबादलों को लेकर ही आते हैं। ट्रांसफर एक्ट को लेकर उन्होंने कहा कि अभी इस बाबत कोई योजना नहीं है।

सभी हितधारकों के साथ चर्चा की जाएगी। उसके बाद ही तबादलों के लिए कोई एक्ट या नीति बनाई जाएगी। कहा कि ट्रांसफर एक्ट बनाना मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में सेवाएं देने को शिक्षक तैयार नहीं है।

ठियोग से ऊपर स्थित अधिकांश स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों से गुणात्मक शिक्षा देने का आह्वान किया और सरकारी स्कूलों को मजबूत करने पर बल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed