फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   education minister stuck after Truck accident in Shimla, millions of rupees apple spoiled

शिमला में ट्रक पलटने से हाईवे जाम, शिक्षा मंत्री और बरागटा भी फंसे, लाखों रुपये का सेब बर्बाद

Fri, 13 Sep 2019 09:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Sep 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
education minister stuck after Truck accident in Shimla, millions of rupees apple spoiled
- फोटो : अमर उजाला

शिमला-रामपुर एनएच पर ढली जंक्शन के पास शुक्रवार तड़के सेब से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार चालक को चोटें आई हैं। ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन


इससे कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था चरमराई गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु किया। ढली पुलिस हादसे का कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन


हादसे में सेब भी खराब हो गया है। ट्रक में लाखों रुपये का सेब लादा गया था। इसके अलावा ट्रक की चपेट में आने से दो वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। घायल ट्रक चालक रमणदीप (26) कुरुक्षेत्र का रहने वाला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


    पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे ट्रक कुफरी से शिमला की तरफ आ रहा था। इसी बीच ढली जंक्शन से पहले उतराई पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और मशोबरा सड़क पर जा गिरा।

सेब की पेटियां यहां वहां बिखर गईं। सड़क पर हर ओर सेब ही सेब फैल गया। इससे मशोबरा जाने वाली सड़क कुछ देर के लिए बंद हो गई। गनीमत रही कि ट्रक गिरकर सीधा रेंलिंग से जा टकराया और खाई में गिरने से बच गया। इस बीच पुलिस को भी हादसे में बारे में सूचना दी गई।

पुलिस भी मौके पर पहुंची और गाड़ियों की आवाजाही के लिए सुचारु किया। हालांकि दोनों सड़कों पर दोपहर तक यातायात प्रभावित रहा। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। हादसों के कारणों का पता लगाया जाएगा।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और बरागटा भी जाम में फंसे

education minister stuck after Truck accident in Shimla, millions of rupees apple spoiled

ढली जंक्शन के पास सेब से लदा ट्रक गिरने के कारण शहर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान सुन्नी से एक कार्यक्रम से लौट रहे शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी जाम में फंस गए। मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा शिलारु के एक कार्यक्रम से शिमला आ रहे थे।

इस बीच ढली में ट्रक पलटा होने के कारण सड़क पर पहले से की जाम की स्थिति बनी हुई थी। इस कारण मंत्री और मुख्य सचेतक को भी जाम का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के आम नागरिकों को भी आवाजाही करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिट्टू, सुरेंद्र और मोहित ने बताया कि उन्हें ढली से संजौली पहुंचने में करीब तीन घंटे का समय लगा। इस दौरान सड़क पर पैदल आवाजाही करने वाले मुसाफिरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed