{"_id":"651e79fbc2d8df3e040bb95b","slug":"education-minister-rohit-thakur-warm-welcome-in-rampur-bushahar-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohit Thakur: शिक्षा मंत्री बोले- 15 हजार संस्थानों में जल्द भरे जाएंगे शिक्षकों के खाली पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohit Thakur: शिक्षा मंत्री बोले- 15 हजार संस्थानों में जल्द भरे जाएंगे शिक्षकों के खाली पद
Thu, 05 Oct 2023 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 05 Oct 2023 06:03 PM IST
सार
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि 134 कॉलेजों में से 105 कॉलेजों में स्थायी प्रिंसिपलों के कई पद खाली पड़े थे। इसमें 80 कॉलेजों में स्थायी प्रिंसिपलों की नियुक्त कर दी है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 15,000 से अधिक शिक्षण संस्थानों में जल्द खाली शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा, जिससे शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह बात शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार रामपुर बुशहर पहुंचें शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि ज्यूरी कॉलेज को भी जल्द खोलने के लिए सहानुभूतिपूर्वक विमर्श किया जाएगा। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष स्थानीय विधायक नंदलाल ने विधानसभा सत्र के दौरान उठाया है।
विज्ञापन
वर्ष 2017 में पूर्व दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री ने 12 पंचायतों के लोगों की बच्चों को सुविधा देने के लिए कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी थी लेकिन भाजपा सरकार ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया और यह अधर में लटका रहा। उन्होंने कहा कि 134 कॉलेजों में से 105 कॉलेजों में स्थायी प्रिंसिपलों के कई पद खाली पड़े थे। इसमें 80 कॉलेजों में स्थायी प्रिंसिपलों की नियुक्त कर दी है। इसके अलावा 400 के करीब प्रोफेसरों की नियुक्त की गई है।
विज्ञापन
अन्य पदों को भी जल्द भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हमीरपुर अधीनस्थ चयन बोर्ड में जो धांधलियां हुई है, उस पर विराम लगाने के लिए नया चयन आयोग का गठन किया है। इसलिए प्राथमिकता के तौर पर दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षकों के पदों को जल्द भरने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने रामपुर केंद्र प्राथमिक पाठशाला का निरीक्षण किया और उनकी समस्याओं को सुनने के बाद जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। पहली बाहर रामपुर पहुंचने पर उनका सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, शिक्षा विभाग के शिक्षकों, अधिकारियों और कॉलेज के छात्राें ने भव्य स्वागत किया। इससे पहले विश्रामगृह रामपुर में क्षेत्र के लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके पर स्थानीय विधायक नंद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।