फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Education Minister Rohit Thakur Home District Shimla Lags Behind in Class 12 Merit List

हिमाचल: कक्षा 12वीं की मेरिट में पिछड़ा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का गृह जिला शिमला, सिर्फ 5 बच्चे शामिल

Tue, 05 May 2026 10:27 AM IST
Ankesh Dogra अनिल पंवार, शिमला।
अनिल पंवार, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 05 May 2026 10:27 AM IST
सार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का गृह जिला शिमला 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की मेरिट लिस्ट में पिछड़ गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Education Minister Rohit Thakur Home District Shimla Lags Behind in Class 12 Merit List
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की मेरिट लिस्ट में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का गृह जिला शिमला पिछड़ गया है। जिला शिमला से सिर्फ पांच विद्यार्थी ही तीनों संकायों की टॉप टेन मेरिट लिस्ट में जगह बना पाए हैं। पूरे प्रदेश में तीनों संकाय में 121 विद्यार्थियों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट के आंकड़ों में शिमला जिले से तीनों संकाय में महज पांच विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। इसमें आटर्स में तीन, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में महज एक-एक छात्र ही मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल कर पाया है।

विज्ञापन

 
साइंस में एसडी स्कूल की आंचल वर्मा ने 10वां स्थान, काॅमर्स संकाय में सुन्नी स्कूल के उत्कर्ष ने 7वां स्थान और आटर्स में घणाहट्टी स्कूल की गरिमा ने छठा, दत्तनगर की अनन्या और कुफरी स्कूल की मालविका ने 10वां स्थान हासिल किया है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शिमला जिला से कोई भी विद्यार्थी टॉप -5 में जगह नहीं बना पाया है। मेरिट लिस्ट में कांगड़ा और ऊना जिला का दबदबा रहा है। टॉप टेन की मेरिट लिस्ट में कांगड़ा और ऊना जिला के छात्रों ने अपना दबदबा कायम किया है। तीनों संकाय में कांगड़ा से करीब 30 और 23 छात्रों ने मेरिट में जगह बनाई है।

विज्ञापन

शहरी पिछड़े, ग्रामीण स्कूलों के छात्रों ने मारी बाजी
शिमला जिले में 12वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की मेरिट लिस्ट में शहर के बड़े-बड़े स्कूल पिछड़ गए हैं। इसमें शहर के आसपास के छोटे कस्बों और ग्रामीण स्कूलों ने बाजी मारी है। शहर के लालपानी, पोर्टमोर, छोटा शिमला स्कूल के साथ निजी स्कूलों से भी कोई विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में जगह नहीं बना पाया। जिले से पांच विद्यार्थियों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेशभर में टॉप टेन में जगह बनाई है। इनमें शिमला शहर से सिर्फ एक विद्यार्थी हैं। शहर के एसडी स्कूल की आंचल वर्मा ने साइंस स्ट्रीम में 10वां स्थान हासिल किया है। चार अन्य विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। इसमें आटर्स स्ट्रीम में घणाहट्टी स्कूल की गरिमा ने छठा स्थान, कुफरी की मालविका, दतनगर की अनन्या ने 10वां स्थान हासिल किया। इसके अलावा सुन्नी स्कूल के उत्कर्ष ने काॅमर्स संकाय में 7वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed