फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Education Minister orders inquiry into staging of casteist drama at Bhanjaradu Dangal Mela

Shimla: भंजराड़ू दंगल मेले में जातिवादी नाटक मंचन मामले में शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Thu, 16 Jul 2026 07:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jul 2026 07:27 PM IST
सार

भंजराड़ू दंगल मेले में सरकारी प्राइमरी स्कूल तीसा के विद्यार्थियों की ओर से एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक नाटक के मंचन का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तूल पकड़ता जा रहा है।

विज्ञापन
Education Minister orders inquiry into staging of casteist drama at Bhanjaradu Dangal Mela
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला गदर फ्रंटका प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भंजराड़ू दंगल मेले में सरकारी प्राइमरी स्कूल तीसा के विद्यार्थियों की ओर से एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक नाटक के मंचन का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तूल पकड़ता जा रहा है। इस प्रकरण को लेकर गदर फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से सचिवालय में मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। शिक्षा मंत्री मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर 18 जुलाई तक उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन

गदर फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार ने आरोप लगाया कि 11 जुलाई को दंगल मेले में प्रस्तुत नाटक में एक समुदाय को कथित तौर पर अपमानजनक, भेदभावपूर्ण और जातिवादी तरीके से चित्रित किया गया। ऐसी प्रस्तुति न केवल संविधान की मूल भावना और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है, बल्कि समाज में सौहार्द और समरसता को भी ठेस पहुंचाती है। उन्होंने मामले से जुड़े प्रधानाचार्य और कथित रूप से जिम्मेदार शिक्षकों को तत्काल निलंबित अथवा सेवा से बर्खास्त किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उनके खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। फ्रंट ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने उपायुक्त चंबा से निर्धारित समय सीमा के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। इससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है और प्रशासनिक स्तर पर भी इसकी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed