फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   education directorate seeks Details of transport system from Himachal private schools

हिमाचल के निजी स्कूलों से ट्रांसपोर्ट सिस्टम का ब्योरा तलब

Wed, 03 Jul 2019 10:25 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jul 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
education directorate seeks Details of transport system from Himachal private schools

राजधानी के झंझीड़ी में हुए स्कूल बस हादसे के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय भी जाग गया है। मंगलवार को निदेशालय में परिवहन इंतजामों पर समीक्षा बैठक कर निजी स्कूलों से ट्रांसपोर्ट सिस्टम का पूरा ब्योरा तलब किया गया है।

विज्ञापन


फैसला लिया गया कि सभी निजी स्कूल अपनी बसें चलाएंगे। इसके लिए जल्द ही सभी जिलों में निजी स्कूलों के साथ बैठकें भी की जाएंगी। नई व्यवस्था होने तक उच्च शिक्षा निदेशक ने परिवहन विभाग को पत्र लिखकर निजी स्कूलों के लिए नई बसें चलाने को कहा है। 

विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत उच्च शिक्षा निदेशालय निजी स्कूल प्रबंधकों को जल्द दिशा निर्देश जारी करेगा। निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने विभागीय अधिकारियों के साथ निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को दी जा रही यातायात के साधनों की समीक्षा की।

बैठक में फैसला लिया गया कि निजी स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर सीबीएसई की गाइडलाइन को सख्ती से लागू करने के निजी स्कूलों को आदेश दिए जाएंगे।

साल 2005 में जारी हुई इन गाइडलाइन को अभी तक निजी स्कूलों ने नजरअंदाज किया है। भारत सरकार ने निजी स्कूलों को छात्रों की सुरक्षा को लेकर अपनी बसें चलाने को लेकर आदेश दिए थे। इन आदेशों को भी अभी तक निजी स्कूल पूरा नहीं कर पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed