फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Education Directorate : Now not 70, 39 schools will be denotified in Himachal, number of students increased i

शिक्षा निदेशालय: हिमाचल में अब 70 नहीं 39 स्कूलों का घटेगा दर्जा, 31 में बढ़ गई छात्र संख्या

Fri, 02 Jun 2023 10:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Jun 2023 10:47 AM IST
सार

शिक्षा निदेशालय ने 29 मई तक स्कूलों में हुए विद्यार्थियों के दाखिलों की नई रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेज दी है। अब सरकार दोबारा स्कूलों का दर्जा घटाने संबंधी फैसला लेगी।

विज्ञापन
Education Directorate : Now not 70, 39 schools will be denotified  in Himachal, number of students increased i
सरकारी स्कूल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 70 सरकारी स्कूलों का नहीं, बल्कि अब 39 स्कूलों को बढ़ाया गया दर्जा घटेगा। 31 स्कूलों में सरकार की ओर से निर्धारित छात्र संख्या पूरी हो गई है। शिक्षा निदेशालय ने 29 मई तक स्कूलों में हुए विद्यार्थियों के दाखिलों की नई रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेज दी है। अब सरकार दोबारा स्कूलों का दर्जा घटाने संबंधी फैसला लेगी। सुक्खू सरकार के पुनर्विचार करने के फैसले से सैकड़ों बच्चों को अब घरद्वार पर ही शिक्षा मिलने की राह भी आसान हो गई है। गौर हो कि पूर्व की भाजपा सरकार के समय 1 अप्रैल 2022 के बाद अपग्रेड हुए 70 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का बीते दिनों कांग्र्रेस सरकार ने दर्जा घटा दिया था।

विज्ञापन


इनमें 34 उच्च और 36 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शामिल थे। इसका कारण स्कूलों में कम दाखिले होना बताया गया था। सोलन, चंबा और शिमला में अभिभावकों ने स्कूलों का दर्जा कम करने को लेकर विरोध दर्ज कराया था। यही नहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पूर्व विधायक आशा कुमारी ने भी सरकार से इस मामले पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया था। इसी कड़ी में सरकार ने 31 मार्च और 15 अप्रैल, 2023 के दाखिलों की जगह 29 मई तक हुए दाखिलों को स्कूलों का दर्जा घटाने का आधार बनाने का फैसला लेते हुए पुरानी अधिसूचना पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Hamirpur News: 22 लाख रुपये की किताबें बिना टेंडर-कुटेशन के सप्लाई करने का ऑर्डर
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शिक्षा निदेशालय ने 29 मई तक हुए दाखिलों की रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। इसमें 14 उच्च और 17 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या पहले के मुकाबले अधिक रही है। शिक्षा विभाग ने उच्च विद्यालय के लिए 20 तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लिए 25 छात्रों की संख्या का विशिष्ट मानदंड निर्धारित किया है। शिक्षा निदेशालय की इस रिपोर्ट पर मंथन करने के बाद सरकार की ओर से अब नए सिरे से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले शेष 39 स्कूलों का दर्जा कम करने की अधिसूचना जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: HPPAT Result: निगेटिव मार्किंग में भी 600 में से 504 अंक लेकर रेखांश प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed