{"_id":"5ede516ef5798710ac6b6a91","slug":"education-department-will-buy-10-million-thermal-scanners-before-opening-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खोलने से पहले 10 करोड़ के थर्मल स्कैनर खरीदेगा शिक्षा महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खोलने से पहले 10 करोड़ के थर्मल स्कैनर खरीदेगा शिक्षा महकमा
Tue, 09 Jun 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Jun 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल शिक्षा विभाग
हिमाचल में स्कूल खोलने से पहले करीब 10 करोड़ की राशि खर्च कर विद्यार्थियों का तापमान जांचने को थर्मल स्कैनर खरीदे जाएंगे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत खरीदारी करने की मंजूरी दी है। राज्य सचिवालय से वीडियो कांफ्रेंस के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने थर्मल स्कैनर की जरूरत का मामला उठाया। इस पर केंद्रीय मंत्रालय के सचिव ने बीते दिनों समग्र शिक्षा अभियान के तहत जारी हुए बजट की राशि का इसके लिए प्रयोग करने की मंजूरी दी।
विज्ञापन
सोमवार को केंद्रीय मंत्रालय ने स्कूलों को खोलने के समय बरते जाने वाले एहतियात को लेकर सभी राज्यों के शिक्षा सचिवों व निदेशकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। केंद्रीय सचिव ने स्कूल खुलने पर बच्चों के लिए बीच शारीरिक दूरी बनाने, हैंड सैनिटाइज करने, थर्मल स्क्रीनिंग करने सहित अन्य एहतियात के तरीकों को लेकर प्रस्तुति दी। राज्यों को और अधिक सुरक्षा अपनाए जाने को लेकर शुक्रवार तक लिखित में सुझाव देने को भी कहा। प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने कहा कि स्कूल खोलने के लिए केंद्र की गाइडलाइन का प्रदेश में पालन किया जाएगा। इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन