फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Education Department himachal: There will be a cut in the number of 49 firms selected for the purchase of books

शिक्षा विभाग: किताबों की खरीद के लिए चयनित 49 फर्मों की संख्या में होगी कटौती

Tue, 05 Oct 2021 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Oct 2021 12:00 AM IST
सार

राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से जारी किताब खरीद प्रक्रिया की सोमवार को शिक्षा सचिव ने समीक्षा की। राज्य सचिवालय में दोपहर बाद हुई बैठक में किताब खरीद मामले को लेकर जारी जांच की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की जाएगी। किताबों केआईएसबीएन (इंटरनेशनल स्टेंडर्ड बुक नंबर) जांचने की प्रक्रिया को लेकर भी शिक्षा सचिव ने विभागीय अधिकारियों से अपडेट लिया। प्रदेश में बीते पांच माह से किताब खरीद मामले को लेकर विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
Education Department himachal: There will be a cut in the number of 49 firms selected for the purchase of books
किताबें(प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के पुस्तकालयों के लिए खरीदी जाने वाली किताबों के लिए चयनित 49 फर्मों की संख्या में कटौती होगी। कुछ चयनित फर्मों के पास सरकारी सप्लाई ऑर्डर नहीं है। कई के दस्तावेज अधूरे पाए गए हैं। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से जारी किताब खरीद प्रक्रिया की सोमवार को शिक्षा सचिव ने समीक्षा की। राज्य सचिवालय में दोपहर बाद हुई बैठक में किताब खरीद मामले को लेकर जारी जांच की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की जाएगी। किताबों के आईएसबीएन (इंटरनेशनल स्टेंडर्ड बुक नंबर) जांचने की प्रक्रिया को लेकर भी शिक्षा सचिव ने विभागीय अधिकारियों से अपडेट लिया।

विज्ञापन


प्रदेश में बीते पांच माह से किताब खरीद मामले को लेकर विवाद चल रहा है। बीते दिनों मानसून सत्र के दौरान भी देश के कई प्रकाशकों ने चौड़ा मैदान शिमला में प्रदर्शन कर शिक्षा विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। इसी बीच शिक्षा विभाग ने चयनित की गई सभी किताबों के आईएसबीएन की जांच करने का फैसला लिया है। प्रत्येक पुस्तक को उसका अपना अनूठा संख्यांक (सीरियल नंबर) देने की विधि को आईएसबीएन कहा जाता है। इस संख्यांक द्वारा विश्व में छपी किसी भी किताब को खोजा जा सकता है और उसके बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


49 चयनित फर्मों की दो हजार पुस्तकों के इन नंबरों की शिक्षा मंत्रालय से जांच करवाई जा रही है। अगर किसी पुस्तक का नंबर सही नहीं पाया गया तो उसे शार्ट लिस्ट नहीं किया जाएगा। इसके अलावा प्रकाशकों के इन्कम टैक्स रिटर्न और पैन नंबर भी जांचे जा रहे हैं। सरकारी क्षेत्र में इन प्रकाशकों ने कहां-कहां किताबें बेची हैं। इसे भी देखा जा रहा है। प्रारंभिक जांच में कुछ प्रकाशकों के पास सरकारी सप्लाई आर्डर नहीं मिले हैं। ऐसे में इन्हें खरीद प्रक्रिया से जल्द बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल बुक ट्रस्ट से 25 फीसदी डिस्काउंट पर होगी खरीद
शिक्षा विभाग ने नेशनल बुक ट्रस्ट से किताबों की खरीद के लिए सप्लाई आर्डर जारी कर दिया है। एनबीटी से 25 फीसदी डिस्काउंट पर किताबें खरीदी जाएंगी। शिक्षा विभाग को निजी प्रकाशकों के अलावा सरकारी एजेंसी से भी पुस्तकालयों के लिए किताबें खरीदना अनिवार्य होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed