{"_id":"5b9a8c37867a557fec71c2f7","slug":"education-department-asked-for-clarification-in-jbt-recruitment-from-hp-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी भर्ती पर विभाग ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी भर्ती पर विभाग ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में चल रही जेबीटी की बैचवाइज भर्ती को लेकर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। सामान्य श्रेणी के कोटे में आरक्षित वर्ग को नौकरी देने के मामले पर निदेशालय ने कार्मिक विभाग से नियम स्पष्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल ने बताया कि जिला बिलासपुर में जेबीटी की नियुक्तियों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। सरकार से स्थिति स्पष्ट होते ही आगामी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय के अनुसार कार्मिक विभाग के निर्देशानुसार ही बैचवाइज भर्ती की जा रही है। आरक्षित वर्ग का कोई व्यक्ति अगर मेरिट में सामान्य श्रेणी के व्यक्ति से ऊपर आ जाता है तो उसे सामान्य श्रेणी के तहत नियुक्ति देने का नियम है। जिला बिलासपुर में इसको लेकर भ्रम की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
ऐसे में विधि विभाग से राय लेने का फैसला लिया गया है। निदेशालय के अधिकारियों के अनुसार आवेदन के समय आरक्षित वर्ग के व्यक्ति ने जिस श्रेणी में नियुक्ति के लिए फार्म भरा है, क्या उसी श्रेणी में उसे नियुक्ति देनी है या दूसरी श्रेणी में नियुक्ति दी जा सकती है। इसको लेकर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।